राजस्थान में बड़ा हादसा, जीप-ट्रक की हुई सीधी भिडंत,  दुल्हन समेत पांच बारातियों की मौत

Rajasthan Accident: जयपुर के पास बुधवार को भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं. जीप और ट्रक की सीधी टक्कर के बाद यह हादसा हुआ. पुलिस ने बताया कि जीप सवार सभी लोग बारात से लौट रहे थे. मृतकों में नवविवाहित दुल्हन भी शामिल है, जबकि दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया है.

Rajasthan Accident: राजस्थान में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. एक ट्रक और जीप की सीधी भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे में 8 लोग घायल हो गए है. घायलों में कुछ की हालत गंभीर है. पुलिस ने बताया की जीप में सवार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे, गाड़ी में दूल्हा और दुल्हन भी सवार थे. हादसे में दुल्हन की मौत हो गई, जबकि दूल्हा गंभीर रूप से घायल है. हादसा जयपुर के पास हुआ.

जीप और ट्रक की सीधी टक्कर

रायसर के थानाधिकारी रघुवीर सिंह ने बताया कि यह हादसा रायसर इलाके में भटकाबास गांव के पास दौसा-मनोहरपुर राजमार्ग पर उस समय हुआ जब एक ट्रक और जीप की आमने सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बारातियों की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए, कड़ी मशक्कत के बाद पीड़ितों को बाहर निकाला जा सका.

मध्य प्रदेश से लौट रहे थे बाराती

पुलिस ने बताया कि जीप में बाराती सवार थे. वे मध्य प्रदेश से लौट रहे थे. रघुवीर सिंह ने कहा कि हादसे में दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए, घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हादसे के बाद हाईवे पर यातायात ठप हो गया और अफरा तफरी मच गई.  बाराती मध्य प्रदेश के शहडोल से झुंझुनू के उदयपुरवाटी कस्बे लौट रहे थे.

दुल्हन समेत 5 लोगों की मौत

पुलिस ने कहा कि हादसे में दुल्हन भारती समेत 5 लोगों की मौत हो ग है. जबकि, उदयपुरवाटी का निवासी दूल्हा विक्रम मीणा गंभीर रूप से घायल हो गया है. पुलिस ने कहा कि अन्य मृतकों की पहचान जीतू, सुभाष, रवि कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा कि एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया शोक

भीषण हादसे में हुई मौतों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा शोक जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा “जयपुर में दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है. जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायल नागरिकों का त्वरित चिकित्सीय उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >