Bharat Shakti: पोखरण में आज दिखेगा भारत का दम, तीनों सेना करेंगे स्वदेशी हथियारों की ताकत का प्रदर्शन, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

Bharat Shakti: आज राजस्थान के पोखरन में थल सेना, वायु सेना और नौ सेना स्वदेशी हथियारों की ताकत दिखाने वाले हैं. अभ्यास में पीएम मोदी भी शामिल हो सकते हैं.

Bharat Shakti: आज राजस्थान के पोखरण में भारत अपना दम दिखाएगा. थल सेना, वायुसेना और नौसेना के जांबाज  स्वदेशी हथियारों की ताकत दिखाने वाले हैं, और इसके गवाह बनने जा रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. दरअसल आज यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के साथ जैसलमेर के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में भारत शक्ति अभ्यास देखेंगे. यह अभ्यास स्वदेशी हथियारों की मारक क्षमता और तीनों रक्षा बलों की परिचालन तत्परता को दिखाएगा.

भारत शक्ति में दिखेगा भारत का दम

पोखरण का रेगिस्तानी इलाका आज महा अभ्यास भारत शक्ति के लिए तैयार है. सेना के तीनों अंग यानी जल थल और वायु सेना स्वदेश निर्मित रक्षा उपकरणों की ताकत दिखाने वाले हैं. स्वदेशी रक्षा क्षमताओं का करीब 50 मिनट तक प्रदर्शन किया जाएगा. इस मौके पर देश के शीर्ष सैन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. भारत शक्ति को लेकर पीएमओ की ओर से रविवार को जारी एक बयान में कहा था कि भारत शक्ति के दौरान देश को आत्मनिर्भर बनाने की पहल के तहत स्वदेश में विकसित हथियार प्रणालियों और मंचों की एक श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी. पीएमओ ने इसमें कहा गया कि यह अभ्यास भूमि, वायु, समुद्र, साइबर और अंतरिक्ष क्षेत्र में खतरों का मुकाबला करने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की एकीकृत परिचालन क्षमताओं को प्रदर्शित करेगा.

रक्षा क्षेत्र में भारत दिखाएगा आत्मनिर्भरता

भारत शक्ति के तहत भारत अपना आज दम दिखाएगा. रक्षा क्षेत्र में भारत कितना आत्मनिर्भर है आज उसकी छोटी सी बानगी पेश होने वाली है. इस प्रदर्शन में एलसीए तेजस, एएलएच एमके-चार, एलसीएच प्रचंड, सचल ड्रोन रोधी प्रणाली, बीएमपी-द्वितीय और इसके संस्करण, नामिका (नाग मिसाइल कैरियर), टी 90 टैंक, धनुष, के9 वज्र और पिनाका रॉकेट उन मंचों में शामिल हैं जिनका इस दौरान प्रदर्शन किया जाएगा. सेना डिजाइन ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल सीएस मान ने कहा है कि भारत शक्ति अभ्यास के दौरान तीनों सेनाओं के स्वदेश निर्मित रक्षा उपकरणों की शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा.

Also Read: Nayab Singh Saini: कुरुक्षेत्र से सांसद, खट्टर के करीबी… जानें कौन हैं नायब सिंह सैनी जो बनने वाले हैं हरियाणा के सीएम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >