Barmer Road Accident: राजस्थान के बाड़मेर में सड़क हादसा, 8 बारातियों की मौत

Barmer road accident: अधिकारियों के अनुसार, यात्री वाहन एक बारात का हिस्सा था और विवाह स्थल से महज आठ किलोमीटर पहले तेज रफ्तार होने के कारण ट्रेलर से टकरा गया.

राजस्थान के बाड़मेर जिले में सोमवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस के मुताबिक, हादसा मेगा हाइवे पर गुडा मलानी थाना क्षेत्र में एक बोलेरो और ट्रेलर की टक्कर के कारण हुआ. सभी मृतक एक ही परिवार के थे.

यात्री वाहन एक बारात का हिस्सा था

अधिकारियों के अनुसार, यात्री वाहन एक बारात का हिस्सा था और विवाह स्थल से महज आठ किलोमीटर पहले तेज रफ्तार होने के कारण ट्रेलर से टकरा गया. उन्होंने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

बोलेरो में कुल नौ लोग सवार थे

अधिकारियों के मुताबिक, बोलेरो में कुल नौ लोग सवार थे. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पुनमा राम (45), प्रकाश बिश्नोई (28), मनीष बिश्नोई (12), प्रिंस बिश्नोई (5), भागीरथ राम (38), पुनमा राम (48), मांगीलाल (38) और बुधराम (40) के रूप में हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >