राजस्थान में प्राइवेट हॉस्पिटल के 5 कर्मचारी कोरोना वायरस से पीड़ित, मुख्यमंत्री ने उठाया यह कदम

5 staffs of private hospital coronavirus positive in rajasthan जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के छह नये मामले सामने आये हैं. इनमें 5 एक प्राइवेट हॉस्पिटल के कर्मचारी हैं. अशोक गहलोत की सरकार ने आवश्यक सेवाओं को छोड़कर पूरे राज्य में 31 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) की घोषणा कर दी है. राज्य में अब तक इसके 23 मामले सामने आ चुके हैं. अधिकारियों ने बताया कि 42 संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के छह नये मामले सामने आये हैं. अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की सरकार ने आवश्यक सेवाओं (Emergency Services) को छोड़कर पूरे राज्य में 31 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) की घोषणा कर दी है. राज्य में अब तक इसके 23 मामले सामने आ चुके हैं. अधिकारियों ने बताया कि 42 संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि 6 में से 5 लोग उस निजी अस्पताल के कर्मी हैं, जहां एक चिकित्सक कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था. उन्होंने बताया कि एक अन्य मामला जयपुर में सामने आया है और इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 23 हो गये हैं.

इनमें से तीन मरीज अब बीमारी से उबर चुके हैं. इन तीन में एक इतालवी पर्यटक दंपती भी है. हालांकि, चिकित्सकों ने बताया कि बीमारी से उबर चुके 69 वर्षीय इतालवी व्यक्ति ने बाद में दिल का दौरा पड़ने के कारण गुरुवार की रात को एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया था. वह दिल और फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित था.

भीलवाड़ा जिला प्रशासन ने शहर की सीमाएं बंद कर दी हैं और वायरस को फैलने से रोकने के लिए सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है. झुंझुनूं में भी इसी प्रकार के कदम उठाये गये हैं, जहां तीन लोग संक्रमित हैं.

कोरोना वायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को 31 मार्च तक के लिए आवश्यक सेवाओं को छोड़कर राज्य में पूर्ण लॉकडाउन का निर्देश दिया.

उन्होंने एक बयान में कहा कि राज्य में कोरोना वायरस पर अंकुश पाने के लिए और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए 22 मार्च से 31 मार्च तक जरूरी सेवाओं और मेडिकल सेवाओं को छोड़कर ‘पूर्ण लॉकडाउन’ होगा. गहलोत ने शीर्ष अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया.

उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालय, मॉल, फैक्टरियां, सार्वजनिक परिवहन आदि इस दौरान बंद रहेंगे. राज्य में अब तक 23 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं और 40 अन्य की रिपोर्ट की प्रतीक्षा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >