जयपुर में कोरोना के 48 नए मामले आए सामने, राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर हुए 945

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 48 नये मामले सामने आए. इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 945 हो गए हैं.

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 48 नये मामले सामने आए. इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 945 हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे तक जयपुर में 48 नये मामले सामने आए. इससे अकेले जयपुर में ही वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 418 हो गयी है. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 54 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है. राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और कम से कम 40 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है.

बता दें कि राजस्थान के भीड़वाला मॉडल की हर जगह चर्चा हो रही है. जहां पर 1 को छोड़कर सभी कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं, एक वक्त ऐसा था कि यहाँ पर लगातार कोरोना के मरीज मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ था.

गौरतलब है कि सीएम अशोक गहलोत ने ये ऐलान पहले ही कर दिया था कि कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के अभियान में तैनात किसी कर्मचारी की संक्रमण की वजह से मृत्यु होने पर उसके परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. राज्य सरकार ने कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए राजस्थान में सभी नगरीय क्षेत्रों और मंडियों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >