राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नये मामले, कुल संख्या 204 हुई, इस वजह से अब तक सुरक्षित है कोटा

25 fresh cases of coronavirus in rajasthan kota is totally safe जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 25 नये मामले सामने आने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 204 हो गयी है. इस बीच वायरस से संक्रमित एक महिला की शनिवार को मौत हो गयी. साठ साल की यह महिला बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती थी और उसने हाल फिलहाल में कोई यात्रा नहीं की थी. वहीं, कोटा एक ऐसी जगह है, जहां अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण का कोई केस सामने नहीं आया है, क्योंकि यहां के छात्र एक कमरे में रह रहे हैं.

जयपुर : राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 25 नये मामले सामने आने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 204 हो गयी है. इस बीच वायरस से संक्रमित एक महिला की शनिवार को मौत हो गयी. साठ साल की यह महिला बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती थी और उसने हाल फिलहाल में कोई यात्रा नहीं की थी. वहीं, कोटा एक ऐसी जगह है, जहां अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण का कोई केस सामने नहीं आया है, क्योंकि यहां के छात्र एक कमरे में रह रहे हैं.

Also Read: भीलवाड़ा में लॉकडाउन को लेकर और सख्त हुआ प्रशासन, एनजीओ और मीडिया को जारी पास रद्द

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को आये 25 नये मामलों में 12 तबलीगी जमाती हैं, जो दिल्ली में धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में पहुंचे हैं. कोरोना वायरस संक्रमित कुल मामलों में 129 राजस्थान के, दो इतालवी, 45 तबलीगी जमाती हैं. इसके अलावा ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में रखे गये लोगों में से अब तक 28 लोग संक्रमित पाये गये हैं.

उन्होंने बताया कि बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में पिछले चार दिन से भर्ती एक बुजुर्ग महिला (60) की शनिवार को मौत हो गयी. उसका हाल ही में किसी तरह की यात्रा का कोई ब्योरा नहीं है. वह दिव्यांग थीं और वेंटीलेटर पर थीं.

एक कमरे वाले छात्रावास ने कोटा में कोरोना को किया कंट्रोल

कोटा में छात्रों के एक कमरे वाले छात्रावास और पेइंग गेस्ट (पीजी) में ठहरने से कोविड-19 को फैलने से रोकने में काफी मदद मिली है. जिला प्रशासन के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बीच देश भर के करीब 35 हजार से 40 हजार छात्र वर्तमान में शहर में रह रहे हैं.े करीब 35 हजार से 40 हजार छात्र वर्तमान में शहर में रह रहे हैं.

Also Read: Rajasthan Coronavirus Outbreak: तबलीगी जमात ने बढ़ायी राजस्थान की चिंता, तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज

अधिकतर छात्र छात्रावासों या पीजी में रहते हैं और एक कमरे में रहने के कारण वे पृथक तो हैं ही, सामाजिक दूरी भी बनी हुई है. गौरतलब है कि कोटा में अभी तक कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पिछले महीने एनईईटी (यूजी) और आईआईटी-जेईई (मुख्य) परीक्षाओं की तारीख मई के अंत तक बढ़ा दी थी, ताकि कोरोना वायरस फैलने को देखते हुए छात्रों एवं अभिभावकों को असुविधा नहीं हो.

यहां रह रहे छात्र प्रवेश परीक्षा की तैयारी में अब अपना वक्त लगा रहे हैं. कोटा में प्रति वर्ष पौने दो लाख से अधिक छात्र इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने आते हैं.

सही समय पर सही फैसले लिये : गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोविड-19 का संक्रमण रोकने के लिए राज्य सरकार हर संभव कदम उठा रही है. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के लिए राज्य में बड़े पैमाने पर जांच की गयी है. केरल के बाद सर्वाधिक जांच राजस्थान में ही हुई है. कहा कि राज्य सरकार ने सही समय पर सही फैसले लिये हैं. पूरे देश में राजस्थान सरकार के इन कदमों की सराहना की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >