राजस्थान में फिल्मी अंदाज में एटीएम मशीन ले उड़े चोर, वीडियो देखकर हो जाएंगे दंग

चोरों ने एटीएम में रखे 30 लाख रूपये कैश की चोरी कर ली. इससे पहले भी चोरों ने इसी तरह से लूट की घटना को अंजाम दिया था. अरैन और रूपनगढ़ में एटीएम मशीन के लूट में एक जैसा ही तरीका लगाया गया है.

राजस्थान में एटीएम मशीन चोरी का नया सिलसिला शुरू हो गया है. ताजा मामला अजमेर का है. जहां चोरों ने पूरी एटीएम मशीन उखाडकर उसमें रखी नकदी लूट ली. चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. चोरों ने एक मोटी जंजीर से पहले एटीएम मशीन को बांधा, इसके बाद शायद किसी वाहन से खींचकर उसे गिरा दिया. चोरों ने एटीएम में रखे 30 लाख रूपये कैश की चोरी कर ली. इससे पहले भी चोरों ने इसी तरह से लूट की घटना को अंजाम दिया था. अरैन और रूपनगढ़ में एटीएम मशीन के लूट में एक जैसा ही तरीका लगाया गया है. ऐसे में पुलिस को शक है यह एक ही गिरोह का काम हो सकता है. बता दें, एक एटीएम से 8 लाख रुपये और दूसरे से 30 लाख की चोरी की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >