Raebareli: रायबरेली के 5 विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कितनी मजबूत? राहुल गांधी के लिए कितनी मुश्किल है राह जानें

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर कई सीटों पर जंग रोचक हो गई है. इन सीटों में से एक रायबरेली भी है जहां से कांग्रेस ने राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है. जानें इस सीट का समीकरण

Raebareli/ Lok Sabha Election 2024 : उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट की जंग रोचक हो चली है. दरअसल, यहां से कांग्रेस ने राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है. उन्होंने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन समय सीमा समाप्त होने से मुश्किल से घंटा भर पहले राहुल गांधी ने पर्चा दाखिल किया. अब देखना है कि कांग्रेस इस सीट को बचा पाती है या नहीं…

दरअसल, साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को अमेठी में हार का सामना करना पड़ा था. अब बीजेपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को उनके नए चुनाव क्षेत्र रायबरेली में घेरने में लगी हुई है. बीजेपी ने यहां से स्थानीय नेता को मैदान में उतारा है जो पहले कांग्रेस में रह चुके हैं. बीजेपी ने इस सीट से कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने के लिए राज्य सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को उतारा है.

Congress leader rahul gandhi

सोनिया के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं दिनेश प्रताप सिंह

दिनेश प्रताप सिंह की बात करें तो उन्होंने 2018 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था. इसके अगले साल ही यानी साल 2019 में बीजेपी ने लोकसभा का टिकट दिया था. दिनेश प्रताप सिंह ने 2019 में सोनिया गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उतरे हालांकि, सोनिया गांधी ने 1,67,178 मतों से जीत हासिल की.

Read Also : Lok Sabha Election 2024: राय बरेली से नामांकन पर पहली बार बोले राहुल गांधी, कहा- पर्चा भरना मेरे लिए भावुक पल

कई प्रमुख कांग्रेस नेता अब बीजेपी के साथ हैं खड़े

दिनेश प्रताप सिंह जो पहले कांग्रेस नेता रह चुके हैं, उनके निर्वाचित एमएलसी होने से ग्राम प्रधानों में अच्छी पकड़ मानी जाती है. यही नहीं रायबरेली के कई प्रमुख कांग्रेस नेता अब बीजेपी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. कांग्रेस नेता रहे अखिलेश कुमार सिंह की बेटी अदिति सिंह अब रायबरेली से बीजेपी की विधायक हैं. रायबरेली की बात करें तो यहां पांच विधानसभा क्षेत्र हैं, बछरांवा, हरचंदपुर, रायबरेली, सरेनी और ऊंचाहार…इनमें रायबरेली को छोड़कर चार पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है. इनमें से एक ऊंचाहार के विधायक मनोज पांडे ने राज्यसभा चुनावों को लेकर सपा के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दिया था जो अब बीजेपी के करीबी हैं. उनके भाई व बेटे बीजेपी का दामन थाम चुके हैं.

Congress leader rahul gandhi

2004 से सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र रहा है रायबरेली

रायबरेली लोकसभा सीट 2004 से राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र रहा है. उनसे पहले इस सीट से फिरोज गांधी और इंदिरा गांधी संसद पहुंच चुके हैं. नामांकन पत्र दाखिल करते समय राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी के अलावा उनके पति राबर्ट वाद्रा भी थे. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस दौरान गांधी परिवार के साथ नजर आए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >