झारखंड : पीएम मोदी को विकसित भारत बनाने व विपक्ष को नरेंद्र मोदी को हटाने की चिंता, बोले बाबूलाल मरांडी

झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के समक्ष लोजपा युवा मोर्चा और आंबेडकर जन संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम व पूर्व आइजी देवबिहारी शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया है. इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के समक्ष लोजपा युवा मोर्चा और आंबेडकर जन संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम व पूर्व आइजी देवबिहारी शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. झारखंड प्रदेश महामंत्री व सांसद प्रदीप वर्मा ने इन्हें ऑनलाइन सदस्यता दिलायी.

पीएम मोदी को विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत की चिंता

मौके पर श्री मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, स्वाभिमानी भारत बनाने की चिंता है. वह पिछले 10 वर्षों से एक दिन भी बिना छुट्टी लिये राष्ट्र सेवा, गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, आदिवासी, दलित पिछड़ों के कल्याण के लिए जुटे हैं.

दुनिया में बढ़ा है भारत का स्वाभिमान, सम्मान

उन्होंने कहा कि आज भारत का स्वाभिमान, सम्मान दुनिया में बढ़ा है. गरीब कल्याण की योजनाओं के तेज गति से धरातल पर उतरने के कारण पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं. यह विकास और गरीबों का उत्थान विपक्ष को बर्दाश्त नहीं. इन्हें सिर्फ मोदी को हटाने की चिंता है.

बाबूलाल मरांडी का आह्वान : भाजपा को बहुमत दिलाएं

श्री मरांडी ने आह्वान किया कि अपने बूथ पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बहुमत दिलायें. जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प पूरा होगा. झारखंड की 14 लोकसभा सीट व देश में 400 का आंकड़ा पार होगा.

Also Read : बाबूलाल मरांडी बोले- हेमंत सोरेन के गलत कार्यों को न दोहरायें चंपाई

मौके पर रंजीत राम व पूर्व आइजी देव बिहारी शर्मा ने पार्टी जनों का आभार प्रकट किया. सदस्यता ग्रहण करनेवालों में दिलीप करमाली, विशाल राम, अमित श्रीवास्तव, अमित वर्मा, अमरनाथ कुमार, आशुतोष पाठक, रंजन राम, शंकर कालिंदी, एहसान रजा, पवन महतो आदि शामिल हैं.

झारखंड सरकार ने सीता सोरेन को नहीं दिया जेड सिक्यूरिटी का लॉजिस्टिक सपोर्ट

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर राज्य सरकार पर निशाना साधा है. श्री शाहदेव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य सरकार ने जेड सिक्यूरिटी के लिए लॉजिस्टिक सपोर्ट देने से सीता सोरेन को मना कर दिया. इसकी वजह से वह रांची नहीं आ पायीं.

सीता सोरेन को रांची आना था, सरकार ने नहीं किये सुरक्षा इंतजाम

प्रतुल ने लिखा है कि शनिवार को सीता सोरेन का रांची आगमन का कार्यक्रम तय था. पर राज्य सरकार ने उनको जेड सिक्यूरिटी कवर के लिए जरूरी इंतजाम देने से मना कर दिया है. इसके कारण उनका दौरा टल सकता है. उन्होंने कहा यह हेमंत सोरेन पार्ट-2 सरकार का डर दिखा रहा है कि वह बहाना बना कर सीता सोरेन के दौरे को टालना चाहते हैं.

Also Read : VIDEO: झामुमो छोड़ बीजेपी में जाते ही बढ़ गई सीता सोरेन की अहमियत, मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा

चुनाव के समय नेताओं को आने से रोकने की साजिश नहीं चलेगी

कहा कि चुनाव के समय नेताओं के आगमन को सुरक्षा कारण से रोकने की साजिश नहीं चलने वाली है. श्री शाहदेव ने पोस्ट में इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया, गृह मंत्रालय व झारखंड पुलिस को टैग किया है. वहीं, सीता सोरेन के निजी सहायक राकेश चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार से लॉजिस्टिक सपोर्ट मांगा गया था, लेकिन पुलिस प्रशासन ने इंकार कर दिया है. इसकी वजह से सीता सोरेन रांची नहीं आ पायीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >