Rourkela News : एक ही रात में सांप के काटने से दाे की मौत

बणई थाना अंतर्गत नरेंद्र पंचायत के दो गांवों में घटी घटना

Rourkela News : बणई थाना अंतर्गत नरेंद्र पंचायत के दो गांवों में सोमवार की रात जहरीले सांप के काटने से एक युवक और एक नाबालिग लड़की की मौत हो गयी. मृतकों में कुटरिधुआ गांव के शुकदेव ओराम की 12 वर्षीय बेटी रश्मि ओराम तथा बड़पड़ा गांव के अजीत ओराम (42) शामिल हैं. जानकारी के अनुसार रश्मि को एक जहरीले सांप ने काट लिया. उसे बणइ अनुमंडल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं अजीत ओराम को सांप ने उस समय काटा जब वे रात में लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले थे.उन्हें भी बणइ अनुमंडल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL KUMAR JSR

SUNIL KUMAR JSR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >