Rourkela News: नये इलेक्ट्रिक इंजन वैग-10 बंडामुंडा 10002 का हुआ ट्रायल

Rourkela News: बंडामुंडा इलेक्ट्रिक शेड में वैग-10 बंडामुंडा 10002 इंजन का ट्रालय हुआ. सीआरएस बृजेश मिश्रा ने इसका निरीक्षण किया.

Rourkela News: बंडामुंडा इलेक्ट्रिक शेड के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब यहां दो पुराने डीजल इंजनों को इलेक्ट्रिक इंजन में बदलकर सफल ट्रायल किया गया. इस मौके पर कोलकाता से आये रेलवे के मुख्य सेफ्टी कमिश्नर (सीआरएस) बृजेश कुमार मिश्रा ने खुद निरीक्षण किया. इस इंजन का नाम वैग-10 बंडामुंडा 10002 दिया गया है.

सीआरएस ने इलेक्ट्रिक शेड में कर्मचारियों की कार्यशैली और व्यवस्था का जायजा लिया

इस दौरान सीआरएस श्री मिश्रा ने बंडामुंडा इलेक्ट्रिक शेड का दौरा किया. उन्होंने शेड में कर्मचारियों की कार्यशैली और व्यवस्था का निरीक्षण किया. शेड में सुरक्षा और संरक्षा संबंधी उपकरणों और विधि व्यवस्था का मुआयना किया. सुबह से ही शेड परिसर में रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की हलचल तेज रही. सीआरएस श्री मिश्रा ने इंजन की सभी तकनीकी पहलुओं की गहन जांच की, गुणवत्ता एवं संचालन क्षमता का परीक्षण किया और ट्रायल रन की बारीकी से निगरानी की.

इंजन को पटरियों पर नियमित परिचालन के लिए उपयुक्त घोषित किया गया

यह ट्रायल पूरी तरह सफल रहा, जिसके बाद इंजन को पटरियों पर नियमित परिचालन के लिए उपयुक्त घोषित कर दिया गया. इस खास अवसर पर शेड के वरिष्ठ अधिकारी एवं इंजीनियर मौजूद रहे. इनमें सीनियर डीइइ (टीआरएस) विप्लव दास, एडीइएन आशीष कुमार, पीडब्ल्यूआइ-1 इंचार्ज एसडीएस कुशवाहा, पीडब्ल्यूआइ-2 इंचार्ज उपेंद्र कुमार सहित कई अन्य अधिकारी शामिल थे. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बंडामुंडा इलेक्ट्रिक शेड में और भी आधुनिक इंजन तैयार किये जायेंगे. इससे न केवल स्थानीय शेड का महत्व बढ़ेगा, बल्कि रेलवे की तकनीकी क्षमता और मजबूती को भी नया आयाम मिलेगा. मेक इन इंडिया के तहत पटियाला में दो डीजल इंजन को इलेक्ट्रिक इंजन बदला गया है. इंजन की क्षमता 10 हजार हॉर्स पावर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bipin kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >