तीन लोगों पर भालू का हमला, एंबुलेंस नहीं मिली तो बाइक से घायलों को पहुंचाया अस्पताल

संबलपुर के रेढ़ाखोल में भालू के हमले में तीन लोग घायल हो गए. इनमें से दो गंभीर हैं जिन्हें बुर्ला रेफर किया गया. एंबुलेंस न मिलने पर बाइक से अस्पताल पहुंचाया गया.

संबलपुर : संबलपुर जिले के रेढ़ाखोल वन प्रभाग अंतर्गत सोमवार को घुसरामाल गांव में भालू के हमले में तीन लोग घायल हो गये. इनमें दो की हालत गंभीर है. गंभीर रूप से घायल लोगों की पहचान 58 वर्षीय सरधा राउल और 14 वर्षीय छात्र सौरभ प्रधान के रूप में हुई है. तीसरे घायल व्यक्ति की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है. जानकारी के अनुसार, सरधा राउल सुबह अपने खेत की ओर जा रहे थे, तभी अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया. हमले में उन्हें गंभीर चोटें आयीं.

घर के पास जंगल में शौच करने गया था तभी हुआ हमला

एक अन्य घटना में सौरभ पर उस समय हमला हुआ जब वह अपने घर के पास के जंगल में शौच के लिए गया था. उस समय उसका मामा भी साथ में था. बताया जा रहा है कि भालू के हमले के बाद सौरभ किसी तरह बच निकलने में कामयाब रहा. गंभीर रूप से घायल सौरभ के पिता प्रभाकर प्रधान ने कहा - भालू ने उनका पीछा किया और हमला किया. उन्होंने एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह उपलब्ध नहीं थी. भालू अब तक तीन लोगों पर हमला कर चुका है. सौरभ की मां पुष्पा प्रधान ने कहा कि उनके बेटे पर घर के पास के जंगल में भालू ने हमला कर दिया. उसके चाचा उसे घर ले आये.

एंबुलेंस नहीं मिलने पर बाइक से ले गए अस्पताल

एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे मोटरसाइकिल पर अस्पताल ले जाना पड़ा. तीनों घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए रेढ़ाखोल अस्पताल ले जाया गया. गंभीर रूप से घायल सरधा राउल और सौरभ प्रधान को बुर्ला मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया. सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानवर की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं. अधिकारी हमले से जुड़े हालातों की जांच कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जगन्नाथ महतो

जगन्नाथ महतो को पत्रकारिता का 25 सालों का अनुभव है. वे वर्ष 2001 से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने संबलपुर विश्वविद्यालय से स्नातक किया है. राजनीति और खेल की रिपोर्टिंग में इनकी विशेषज्ञता है. डिजिटल जर्नलिज्म का छह साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >