Sundergarh News : ससुर की सेवा करने को लेकर हुआ विवाद, जेठानी ने लाठी से पीट कर देवरानी का सिर फोड़ा

घायल देवरानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Sundergarh News : बड़गांव थाना अंचल में ससुर की सेवा करने को लेकर जेठानी व देवरानी में विवाद हो गया. इस पर आक्रोशित जेठानी ने लाठी से हमला कर देवरानी का सिर फोड़ दिया. घायल देवरानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि इस मामले में थाना में शिकायत दर्ज नहीं हुई है. जानकारी के अनुसार बड़ागांव थाना क्षेत्र के पामरा नुआपाड़ा के दो भाई रथ बेहरा और हृदयानंद बेहरा शादी के बाद अलग रह रहे हैं. उनका बीमार पिता बड़े बेटे के साथ रहता था और बड़ी बहू सुनीता लगातार ससुर की सेवा कर रही थी. लेकिन देवरानी के ससुर की सेवा न करने से जेठानी नाराज चल रही है. रविवार की शाम इस बात को लेकर जेठानी व देवरानी में बहस हो गयी. इस पर देवरानी अपनी जेठानी के घर से ससुर काे साथ में लेकर जा रही थी. इसी दौरान जेठानी ने गुस्से में आकर देवरानी पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फूट गया व खून निकलने लगा. घर के लोगों ने घायल देवरानी को जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना है कि देवरानी के इलाज करा कर घर लौटने पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने पर निर्णय लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL KUMAR JSR

SUNIL KUMAR JSR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >