Sambalpur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सहित जिंदा जला चालक, एक गंभीर

Sambalpur News: अनुगूल में एनएच-149 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक में आग लग गयी. जिससे बाइक चालक जिंदा जल गया.

Sambalpur News: अनुगूल जिले के सामल थाना अंतर्गत नेएच-149 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक में आग लग गयी, जिससे बाइक चालक जिंदा जल गया. वहीं बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है. इसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक की पहचान तुरंग इलाके के दीपक प्रधान के रूप में हुई है.

खमार से पिटिरी की ओर जा रहे थे बाइक चालक

गुरुवार रात दीपक खमार में पिटिरी की ओर बाइक से जा रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया और करीब 200 मीटर घसीट ले गया. इस दौरान बाइक पर सवार व्यक्ति छिटककर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं बाइक चला रहा दीपक बाइक के साथ ही जल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. सामल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पहले खमार के अस्पताल में भर्ती कराया. बाद में उसे अनुगूल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है.

बामड़ा : ट्रक-कार की आमने-सामने टक्कर, पांच घायल, तीन गंभीर

गरियामाल-बामड़ा मुख्य मार्ग पर बंफेई गांव के पास शुक्रवार को सरगी लकड़ी लदे एक ट्रक और कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस भीषण हादसे में पांच लोग घायल हो गये, जिसमें तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, बंफेई गांव का एक परिवार कार से बड़गांव से बामड़ा की ओर आ रहा था. इसी दौरान बंफेई मोड़ के पास सामने से आ रहे सरगी लकड़ी लदे ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गयी. बताया जा रहा है कि ट्रक के गलत दिशा में आने के कारण यह दुर्घटना हुई. हादसे में कार चालक शेषदेव बाग समेत बंफेई गांव के गोकुल सा और प्रणति अमात गंभीर रूप से घायल हुए हैं. वहीं गोकुल सा की मासूम बेटी मनमयी तथा जमनकिरा क्षेत्र की प्रभाती नायक भी घायल हुई हैं. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलने पर गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी बाधित रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >