Rourkela News : सर्विसिंग कराने का झांसा देकर इलेक्ट्रिक वाहन चुराने वाला गिरफ्तार

एनआइटी छात्र का इलेक्ट्रिक वाहन चुराने के बाद पुलिस गिरफ्त में आया

Rourkela News :

सेक्टर-3 पुलिस ने एनआइटी राउरकेला के बीटेक के छात्र ऋषिकेश राजेश दंडाले (21) का इलेक्ट्रिक वाहन सर्विसिंग के नाम पर चुराने के आरोपी अमन अधिकारी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने इस वाहन के साथ अन्य तीन इलेक्ट्रिक वाहन भी सर्विसिंग के नाम पर चुराये थे. जिसके बाद इन वाहनों को कम दाम पर बेच दिया था. पुलिस ने आरोपी से चोरी का वाहन खरीदनेवाले चार खरीदारों से उक्त वाहन जब्त किये हैं तथा चोरी का वाहन खरीदने को लेकर नोटिस भी जारी किया है. गिरफ्तार आरोपी को रविवार को कोर्ट चालान करने के बाद जेल भेज दिया गया.

क्या है पूरा मामला

इलेक्ट्रिलकल इंजीनियरिंग का छात्र ऋषिकेश राजेश दंडाले (21) ने 12 अक्तूबर को सेक्टर-3 थाना में शिकायत दर्ज करायी थी. जिसमें बताया था कि 30 जुलाई 2023 को फ्यूचर मोटर्स से उसने एक इलेक्ट्रिक स्कूटर (जेलियो ग्रेसी) खरीदी थी. वाहन में समस्याएं आने पर 20 सितंबर 25 को अमन अधिकारी (मोबाइल 6371579971) से मरम्मत के लिए संपर्क किया. यह मानते हुए कि वह फ्यूचर मोटर्स से जुड़ा हुआ है. अमन ने 21 सितंबर को एनआइटी राउरकेला (जगदा गेट) से गूगल पे के माध्यम से ₹500 अग्रिम प्राप्त करने के बाद वाहन लिया. बाद में 05अक्तूबर को उसने फिर से ₹500 की मांग की. यह दावा करते हुए कि वह वाहन वापस कर रहा है, लेकिन ऐसा नहीं किया. तब से उसका फोन बंद है और उसका पता नहीं चल रहा है.

पुलिस की जांच में अन्य स्थानों से भी वाहन चोरी का हुआ था खुलासा : जांच के दौरान यह पता चला है कि अमन अधिकारी ने एक अलग ग्राहक से इलेक्ट्रिक वाहन मरम्मत के बहाने लिया था और बाद में उसे कम कीमत पर अन्य व्यक्तियों को बेच दिया. जांच अधिकारी ने चार इलेक्ट्रिक स्कूटर जब्त किये हैं 1) एक इलेक्ट्रिक जेलियो ग्रेसी स्कूटी, 2) एक याकुजा स्पैरो इलेक्ट्रिक वाहन, 3) एक लोव इलेक्ट्रिक वाहन और 4) एक ओकिनावा प्रेज प्रो इलेक्ट्रिक वाहन. इसके बाद रविवार को पुलिस ने सेक्टर-7 थाना के सेक्टर-5 कविसम्राट पाली के निवासी तथा वर्तमान शक्तिनगर के निवासी अमन अधिकारी(23) को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान किया.

चोरी का वाहन खरीदनेवाले खरीदार जिन्हें नोटिस दिया गया

1. सोहित कुमार साहू (34), निवासी क्वार्टर नंबर डी/11, सेक्टर-8, राउरकेला.

2. विश्वनाथ साहू (46),निवासी क्वार्टर नंबर सी/106, सेक्टर-16, राउरकेला.

3. विनोद कुमार पात्र (50), क्वार्टर नंबर सी/182, सेक्टर-16,

4. जयदीप गुप्ता (35) एएम/33, बसंती कॉलोनी, राउरकेला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL KUMAR JSR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >