Sambalpur News: बेटे ने मामूली झगड़े के बाद पिता की हत्या कर शव फेंका

Sambalpur News: देवगढ़ जिला के गोहिड़ा जामुनाली गांव में एक युवक ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी.

Sambalpur News: देवगढ़ जिले के कुंडेईगोला थाना क्षेत्र के गोहिड़ा जामुनाली गांव में मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. बाद में शव घर के पीछे फेंक कर पत्तों व डाल से ढक दिया था. यह घटना मंगलवार की शाम हुई थी. हालांकि, इसका खुलासा शुक्रवार को हुआ है. पुलिस ने आरोपी दुखबंधु किसान (31) को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल की गयी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है.

लाश को घर के पीछे फेंक कर पत्तों से ढक दिया था

जानकारी के मुताबिक, गोहिड़ा जामुनाली गांव निवासी दुखू उर्फ दुखबंधु किसान(31) की मंगलवार को किसी बात को लेकर पिता बुधु किसान (62) के साथ बहस हो गयी थी. बाद में जब घर में कोई नहीं था और बुधु घर के आंगन में खाट पर सो गया था, उसी वक्त बेटा दुखू ने कुल्हाड़ी हमला कर पिता की हत्या कर दी. बाद में लाश को घर के पीछे एक खड्डे में फेंक दिया और पत्ते से ढक दिया. बरामदे और दीवार से रक्त के छींटे मिटाने के लिए गोबर से लिपाई कर साफ कर दिया.

खाट पर खून के छींटे देख बहु को हुआ था संदेह

बुधवार को दुखू की पत्नी पार्वती मायके से लौटी. खाट पर खून के छींटे देख कर उसे संदेह हुआ. ससुर के बारे में पूछने पर दुखू ने कहा पिताजी सुबह उठकर कहीं चले गये हैं. सास मालती पास के गांव में रहने वाली अपनी बेटी के घर गयी थी. बुधवार शाम को बहु पार्वती ने ससुर के घर नहीं लौटने को लेकर जानकारी दी. जिसके बाद मालती और उसकी बेटी गुलाब घर आये और बेटे से पूछताछ की. बेटी गुलाब ने घर पीछे खोजबीन करते वक्त पत्ते से ढकी अपने पिता की लाश देखी. परिजनों ने खैरपाली पुलिस चौकी में घटना की जानकारी दी. पुलिस और साइंटिफिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. लाश को पोस्टमार्टम के लिए छेंडीपदा अस्पताल भेजा. इधर, पूछताछ करने पर दुखू ने अपना जुर्म कबूल लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bipin kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >