Rourkela News: सेवानिवृत्ति के बाद जीवनसाथियों का समर्थन करने को किया प्रोत्साहित

Rourkela News: आरएसपी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीवनसाथियों के लिए परामर्श कार्यशाला रोशनी-सक्षम साथी सिविक सेंटर में आयोजित हुई.

Rourkela News: राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) ने अक्तूबर से दिसंबर 2025 के बीच सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के जीवनसाथियों के लिए परामर्श कार्यशाला रोशनी-सक्षम साथी का आयोजन सिविक सेंटर में किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (आंतरिक लेखा परीक्षा) डॉ जीएस दास थे, जबकि महाप्रबंधक प्रभारी (पर्यावरण अभियांत्रिकी) पीसी दास विशिष्ट अतिथि थे.

सेवानिवृत्ति के बाद जीवनसाथियों का नये चरण को अपनाने में सहयोग करें

मुख्य अतिथि डॉ दास ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपने जीवनसाथियों को दिये गये अटूट सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने उनसे आग्रह किया कि वे सेवानिवृत्ति के बाद भी इसी भावना को बनाये रखें और अपने जीवनसाथियों को जीवन के इस नये चरण को अपनाने और उसमें ढलने में सहायता करें. इस अवसर पर श्री दास ने जीवनसाथियों को सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समर्थन करने और उनके साथ सहानुभूति रखने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन में आने वाले बदलावों को सहज और सकारात्मक रूप से जीने में मदद मिल सके.

वित्तीय सुरक्षा योजना के विभिन्न पहलुओं पर किया विचार-विमर्श

सेवानिवृत्ति के बाद जीवन के एक नये चरण में सुचारू रूप से बदलाव के लिए मानसिकता विषय पर एक सत्र का संचालन उप प्रबंधक (टीएंडआरएम) प्रकाश चंद्र नायक ने किया, जबकि सहायक महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) पप्पू कुमार ने वित्तीय सुरक्षा योजना के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया. उप महाप्रबंधक (टाउन इंजीनियरिंग-बागवानी) पुरुषोत्तम साहू ने सेवानिवृत्ति के बाद की गतिविधियों पर सुझाव दिये, जबकि अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ओएचएससी) डॉ एस कुमार ने एक सार्थक जीवन के लिए अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और समग्र दृष्टिकोण को सुनिश्चित करने के बारे में बात की. सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) एसपी मांझी ने उपस्थित जनसमूह का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापन भी किया. कार्यशाला का समन्वयन सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ज्योति ओरेया ने श्रम निरीक्षक केके परिडा और मानव संसाधन-इआरएवंसी टीम के सहयोग से किया. उल्लेखनीय है कि यह कार्यशाला नियमित अंतराल पर सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पुत्रों के जीवनसाथी के लिए आयोजित की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bipin kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >