Rourkela News: आरएसपी कर्मियों में समर्पण, टीम वर्क व मुश्किलों का सामना करने की दक्षता प्रशंसनीय : डीआइसी

Rourkela News: आरएसपी के डीआइसी आलोक वर्मा ने नव वर्ष पर कर्मी समूह को बधाई दी और सहयोग की अपील की.

Rourkela News: राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) के निदेशक प्रभारी (डीआइसी) आलोक वर्मा ने नये साल-2026 के मौके पर आरएसपी के कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुधार का हर छोटा कदम संगठन के समग्र प्रदर्शन में बहुत बड़ा सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है. 2025 कैलेंडर वर्ष के दौरान आरएसपी के सभी लोगों के परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए डीआइसी ने कहा कि हमारे कर्मचारियों ने सभी विभागों में जो समर्पण, टीम वर्क और मुश्किलों का सामना करने की क्षमता दिखायी है, वह सच में तारीफ के काबिल है. उन्होंने सभी को उत्पादकता बढ़ाने और तकनीकी-अर्थशास्त्र को और बेहतर बनाने के लिए विशिष्ट क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया.

2029 तक आरएसपी को बनायेंगे सबसे कम लागत वाला स्टील उत्पादक

आलोक वर्मा ने कहा कि सामूहिक प्रतिबद्धता और केंद्रित निष्पादन के साथ, हम 2029 तक आरएसपी को सबसे कम लागत वाला स्टील उत्पादक बनाने के अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ सकते हैं. डीआइसी आलोक वर्मा ने कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) तरुण मिश्र, कार्यपालक निदेशक (खान विकास एवं सीएमएलओ) बीके गिरि,कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) विश्व रंजन पलाई, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अनिल कुमार, कार्यपालक निदेशक (खान, ओजीओएम, सीएमएलओ) एमपी सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) राजेश दासगुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई डिपार्टमेंट्स का दौरा किया और आरएसपी के सभी लोगों को नये साल की शुभकामनाएं दीं. इस दौरे की शुरुआत प्रशासनिक ब्लॉक से हुई.

विभिन्न विभागों में पहुंचकर कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं

इसके बाद ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र, एनएसपीसीएल, आरएमएचपी कार्यालय भवन, ब्लास्ट फर्नेस -5, स्टील मेल्टिंग शॉप-2, कोक ओवन्स, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) ऑफिस, हॉट स्ट्रिप मिल-2, न्यू प्लेट मिल, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) कार्यालय, नगर अभियांत्रिकी कार्यालय और आइजीएच न्यू कॉन्फ्रेंस हॉल जैसी विभिन्न जगहों पर डीआइसी वर्मा ने शीर्ष अधिकारियों के साथ मिलकर कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं दीं और उनसे बातचीत की. इस मौके को यादगार बनाने के लिए ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र में औपचारिक केक भी काटे गये. विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के साथ बातचीत करते हुए निदेशक प्रभारी ने आरएसपी कर्मीसमूह को विभिन्न उपलधियों के लिए बधाई दी और एक एकीकृत इस्पात संयंत्र की उत्पादन शृंखला में प्रत्येक विभाग के महत्व पर जोर दिया और बताया कि कैसे प्रत्येक इकाई संयंत्र की सफलता में अपने तरीके से योगदान दे सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bipin kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >