Rourkela News: आरएसपी ने रक्षा, ऊर्जा, ऑटोमोबाइल और विद्युत क्षेत्रों के लिए विशेष इस्पात की आपूर्ति की

Rourkela News: आरएसपी ने बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हुए रक्षा, ऊर्जा, ऑटोमोबाइल और विद्युत क्षेत्रों के लिए विशेष इस्पात की आपूर्ति की है.

Rourkela News: राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) ने हाल ही में समाप्त वित्तीय वर्ष के दौरान उत्पाद विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज की हैं. रक्षा, ऊर्जा, ऑटोमोबाइल तथा विद्युत क्षेत्रों के लिए उच्च-मूल्य विशेष इस्पात के सफल परीक्षण एवं उत्पादन के माध्यम से आरएसपी ने कई महत्वपूर्ण मील के पत्थर स्थापित किये हैं. प्रमुख उपलब्धियों में हॉट स्ट्रिप मिल-2 (एचएसएम-2) में आरएच-ओबी प्रक्रिया के माध्यम से डीएमआर 249ए एचआर प्लेट्स के सफल परीक्षण शामिल हैं. यह प्लेटें नौसैनिक उपयोग के लिए उपयुक्त हैं तथा इनमें उत्कृष्ट मजबूती एवं कड़ाई (टफनेस) है.

1492 टन वजन की नॉर्मलाइज्ड एवं टेम्पर्ड प्लेट्स की आपूर्ति भी की

आरएसपी ने नयी प्लेट मिल-स्पेशल प्लेट प्लांट मार्ग से 1492 टन वजन की एएसटीएम ए387 क्लास 2 (ग्रेड 11/12) नॉर्मलाइज्ड एवं टेम्पर्ड प्लेट्स की आपूर्ति भी की, जो बॉयलर एवं रिएक्टरों में उच्च तापमान वाले प्रेशर वेसल्स के लिए उपयुक्त हैं. इलेक्ट्रिकल स्टील के क्षेत्र में, आरएसपी ने विद्युत मशीनों के लिए अत्यंत कम कार्बन (0.03- 0.06%) वाली ग्रेड-1 एसआइके (एसआइके) एचआर कॉयल्स का रोलिंग किया. इसके अतिरिक्त, स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (एसएमएस-2) में आरएच-ओबी विधि के माध्यम से उच्च-ग्रेड सीआरएनओ शीट्स (50सी470/50सी400) का निर्माण किया गया, जो कम कोर हानि के साथ मोटर एवं ट्रांसफॉर्मर की दक्षता बढ़ाने में सहायक हैं. ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लिए, एचएसएम-2 में आइएस 11513 सीआर4 मानक के अनुसार एक्स्ट्रा डीप ड्रॉइंग स्टील (इडीडी) का उत्पादन किया गया, जिससे कार बॉडी जैसे जटिल डीप-ड्रॉ कंपोनेंट्स का निर्माण उत्कृष्ट फॉर्मेबिलिटी के साथ संभव हो सका. ये प्रगति मूल्यवर्धित उत्पादों, तकनीकी नवाचार और खास सामग्रियों में आत्मनिर्भरता के प्रति आरएसपी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो भारत के रक्षा आधुनिकीकरण, स्वच्छ ऊर्जा और ऑटो विनिर्माण लक्ष्यों को सशक्त बनाती है. आरएसपी अपने सुदृढ़ मानव संसाधन के बल पर, अपनी उत्पादन और उत्पादन इकाइयों से सतत इस्पात निर्माण में अग्रणी बनी हुई है.

कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी सम्मानित

आरएसपी के कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग (सीइडी) ने हाल ही में विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में नियमित कर्मचारियों के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया. इसमें एसआर पति (जीएम, सीइडी) ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया. पुरस्कार वितरित करते हुए उन्होंने उपस्थित लोगों को प्रेरित किया और कहा कि कर्मचारियों के प्रयासों को हमेशा देखा और सराहा जाता है. उन्होंने कहा कि इस तरह का सम्मान कर्मचारियों को और भी कठिन कार्यों को अधिक समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित करता है. इस अवसर पर सीआर शतपथी (एजीएम, सीइडी), संबित नंदी (एएम, एचआर) और विभाग के कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे. सीइडी के विभिन्न क्षेत्रों से 12 कर्मचारियों को चुनौतीपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किये गये. समारोह की शुरुआत में बीके घड़ेइ (एमजीएम, सीइडी) ने स्वागत भाषण दिया. अंत में बीबी पटेल (एजीएम, सीइडी) ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >