Rourkela News: ट्रैफिक, साइबर और अपराध नियंत्रण के लिए राउरकेला पुलिस का हेल्पलाइन नंबर जारी

Rourkela News: राउरकेला पुलिस ने गुरुवार को तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किया. इस पर फोन कर शहरवासी कभी भी सहायता ले सकेंगे.

Rourkela News: राउरकेला पुलिस ने गुरुवार को तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किये. इनपर शहरवासी ट्रैफिक, साइबर और अपराध से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी और शिकायतें पुलिस से साझा कर सकती है. इस बारे में जानकारी देते हुए पश्चिमांचल के डीआइजी ब्रजेश राय ने अपने कार्यालय में मीडिया को बताया कि हेल्पलाइन नंबर जारी करने का मकसद है कि लोग अगर तकलीफ में हैं, तो पुलिस से तत्काल मदद ले सके. पुलिस भी इन शिकायतों और सूचनाओं पर त्वरित एक्शन लेगी. श्री राय ने आगे कहा कि पुलिस कप्तान नीतेश वाधवानी की अगुआइ में पुलिस बढ़िया काम कर रही है, जिसका असर भी दिख रहा है. ज्य���दातर मामलों का उद्भेदन किया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गयी है.

इन नंबरों को किया जारी

1. ट्रैफिक हेल्पलाइन- 9438915845इस नंबर पर शहरवासी एमवी एक्ट के उल्लंघन, ट्रैफिक संबंधित समस्याएं, सड़क हादसे या फिर चालान में सुधार का निवेदन कर सकते हैं.

2. साइबर हेल्पलाइन- 8763146477अगर कोई साइबर ठगी का शिकार होते हैं और पुलिस के पास शिकायत करना चाहते हैं तो इस नंबर पर सीधे संपर्क कर सकेंगे. वाटसएप नंबर पर मामले से जुड़ी जानकारी भी साझा की जा सकेगी.

3. अपराध नियंत्रण- 9777159112किसी भी तरह की आपराधिक, असमाजिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी इस नंबर पर दी जा सकेगी.

अपराध के ग्राफ में आयी है गिरावट

डीआइजी ब्रजेश राय ने बताया कि स्मार्ट सिटी के अपराध के ग्राफ में कमी आयी है. पहले के मुकाबले डकैती, चोरी और लूट की घटनाओं में काफी गिरावट आयी है. इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट के भी मामले दर्ज कर तस्करों को दबोचा गया है. श्री राय ने आगे बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीनेवालों के खिलाफ पुलिस का अभियान चल रहा है और अब तक हमने 287 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है.

अलग-अलग मामलों में हुई कार्रवाई की दी सूचना

डीआइजी और एसपी ने संयुक्त रूप से शहर में हुए हालिया वारदातों पर की गयी कार्रवाई की सूचना साझा की. डीआइजी ने बताया कि कोयला के अवैध कारोबार को लेकर जो शिकायतें आ रही थी सुंदरगढ़ में पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और सभी में जांच जारी है. इसी तरह अन्य वारदातों पर भी उन्होंने अपडेट दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bipin kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >