Pension News: पेंशन के लिए 2KM घुटनों के बल चलकर पंचायत कार्यालय पहुंची बुजुर्ग महिला, VIDEO वायरल

Pension News: ओडिशा के क्योंझर जिले में 70 वर्षीय एक महिला के वृद्धावस्था पेंशन लेने के लिए अपने घर से पंचायत कार्यालय तक लगभग दो किलोमीटर तक घुटनों के बल चलकर पहुंचने का मामला सामने आया है. क्योंझर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का गृह जिला है.

Pension News: बीमार बुजुर्ग महिला की पहचान पथुरी देहुरी के रूप में हुई है, जो रायसुआं ग्राम पंचायत की निवासी है और चल नहीं सकतीं. गांव की सड़क पर घुटनों के बल रेंगते हुए देहुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. रायसुआं ग्राम पंचायत के सरपंच बागुन चंपिया ने बताया कि उन्होंने टेलीविजन पर सड़क पर घुटनों के बल जाती हुई वृद्ध महिला की खबर और अखबारों में उसकी तस्वीरें देखने के बाद प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया. सरपंच ने कहा, मैंने गांव वालों से भी यह पता लगाया है कि महिला अपनी उम्र से संबंधित बीमारी के कारण ठीक से चल नहीं पाती है.

Pension News: मुख्यमंत्री के गृह जिले की रहने वाली है महिला

राज्य सरकार ने इससे पहले अधिकारियों को बुजुर्ग और दिव्यांग लाभार्थियों की पेंशन उनके घर तक पहुंचाने का निर्देश जारी किया था. हालांकि, देहुरी ने कहा कि एक पंचायत अधिकारी ने उन्हें मासिक पेंशन लेने के लिए कार्यालय जाने के लिए कहा था और शनिवार को उन्हें वहां पहुंचने के लिए घुटनों के बल रेंग कर जाना पड़ा. ग्रामीणों के अनुसार महिला की उम्र 70 वर्ष है और उसके पास वहां पहुंचने के लिए कोई अन्य विकल्प नहीं था. संबंधित ग्राम पंचायत ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के गृह जिले क्योंझर के तेलकोई ब्लॉक के अंतर्गत आती है.

हर महीने देहुरी के घर जाकर वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान करने का निर्देश

तेलकोई प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) गीता मुर्मू ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन पहले देहुरी के बैंक खाते में भेजी जाती थी. हालांकि, जब देहुरी बीमार हो गईं और बैंक जाने में असमर्थता जताई तो स्थानीय प्रशासन ने उन्हें उनके घर जाकर पेंशन का भुगतान करना शुरू कर दिया है. बीडीओ के मुताबिक, अब पंचायत अधिकारी को हर महीने देहुरी के घर जाकर वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान करने के लिए कहा गया है. उन्होंने बताया कि उसे व्हीलचेयर भी मुहैया कराई गई है. रायसुआं के सरपंच ने कहा कि नागरिक आपूर्ति सहायक देहुरी को उनके घर पर ही राशन उपलब्ध कराएंगे. ओडिशा सरकार मधु बाबू पेंशन योजना और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना जैसी योजनाओं के तहत 42 लाख बुजुर्गों को पेंशन प्रदान करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >