Operation Anweshan: ओडिशा पुलिस ने 17 राज्यों से 101 बच्चों को किया रेस्क्यू, जिसमें 47 लड़कियां भी हैं शामिल

ओडिशा पुलिस ने लापता और जोखिम में रह रहे बच्चों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन अन्वेषण’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है. 28 अगस्त से 8 सितंबर के बीच चले इस अभियान में 17 राज्यों से 101 बच्चों को रेस्क्यू किया गया. इनमें 47 लड़कियां शामिल हैं.

ओडिशा पुलिस ने 28 अगस्त से 8 सितंबर के बीच विशेष अभियान चलाया. इसका नाम ‘ऑपरेशन अन्वेषण’ रखा गया. इस अभियान में 17 राज्यों से 101 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया, जिसमें 47 लड़कियां भी शामिल हैं. इसके लिए पुलिस की टीमें दूसरे राज्यों में भेजी गईं थी. वहां स्थानीय पुलिस और बाल संरक्षण अधिकारियों की मदद अभियान को सफल बनाया गया.

3 महीने की बच्ची और 17 साल की मां भी मिली

अभियान के दौरान एक 3 महीने की बच्ची और उसकी 17 साल की मां को भी सुरक्षित निकाला गया. पुलिस के मुताबिक, नाबालिग मां के साथ कथित यौन अपराध का मामला सामने आया है. फिलहाल दोनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. इसके बाद जरूरी कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई. उन्हें जरूरी मदद और संरक्षण भी दिया गया.

पुलिस के मुताबिक, अभियान का मकसद सिर्फ बच्चों को ढूंढना नहीं था. उनकी पहचान की पुष्टि भी की गई. इसके बाद उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी की गई. जरूरत के अनुसार उनके पुनर्वास की व्यवस्था भी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: चांद के आगे अब इंसान कहां जाएगा? Sunita Williams ने बताया Deep Space का भविष्य, कहा- AI, रोबोट और इंसान साथ काम करेंगे

दिल्ली और राजस्थान से शुरू हुआ अभियान

अभियान के पहले चरण में ओडिशा पुलिस की दो टीमें नई दिल्ली और राजस्थान भेजी गई थीं. ये टीमें 28 अगस्त से 8 सितंबर तक वहां रहीं. अभियान में महिला और बाल अपराध से जुड़ी पुलिस इकाई ने भी काम किया. वहीं, जिला बाल संरक्षण अधिकारियों की मदद ली गई. इसके साथ ही बाल कल्याण समितियों ने भी सहयोग किया.

पुलिस की टीमों ने बच्चों से जुड़े कई स्थानों पर जांच की. इनमें बाल देखभाल केंद्र और मजदूर बस्तियां शामिल थीं. ऐसे स्थानों पर भी तलाश की गई जहां बच्चों के शोषण का खतरा हो सकता था. पुलिस के मुताबिक, इस अभियान का एक बड़ा मकसद बाल तस्करी और बच्चों के शोषण को रोकना भी था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >