ओडिशा के 3 लाख आदिवासी छात्रों के लिए खुशखबरी, 5000 रुपए देगी सरकार

Odisha News: ओडिशा में 3 लाख आदिवासी विद्यार्थियों को मोहन चरण माझी की सरकार 5,000 रुपए वित्तीय मदद देगी. इसके लिए ‘माधो सिंह हाथ खर्च योजना’ शुरू की जा रही है.

Odisha News|Odisha Madho Singh Hath Kharcha Yojana: ओडिशा के आदिवासी विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है. पढ़ाई करने के लिए राज्य सरकार उनको 5,000 रुपये देगी. स्टूडेंट्स को यह राशि ‘माधो सिंह हाथ खर्च योजना’ के तहत दी जाएगी.

ओडिशा सरकार स्टूडेंट्स के लिए लाई ‘माधो सिंह हाथ खर्च योजना’

ओडिशा सरकार की ‘माधो सिंह हाथ खर्च योजना’ का लाभ राज्य के लगभग 3 लाख आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेगा. राज्य के संसदीय कार्य मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा है कि स्टूडेंट्स को उनकी पढ़ाई के लिए साल में 5,000 (5 हजार रुपये) की वार्षिक वित्तीय सहायता दी जाएगी.

9वीं और 11वीं के आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेगा योजना का लाभ

संसदीय कार्य मंत्री मुकेश महालिंग ने विधानसभा में यह घोषणा की. मुकेश महालिंग ने कहा कि 8वीं और 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करके 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले ओडिशा के प्रत्येक आदिवासी विद्यार्थी को प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रतिवर्ष 5,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे.

मोहन चरण माझी की कैबिनेट दे चुकी है योजना को मंजूरी

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में पिछले दिनों हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया. मंत्री ने कहा कि ‘माधो सिंह हाथ खर्च योजना’ नामक इस नयी योजना के तहत प्रत्येक आदिवासी विद्यार्थी को 5 हजार रुपये मिलेंगे.

आदिवासी बच्चों की पढ़ाई छोड़ने की प्रवृत्ति पर लगेगी रोक

मंत्री ने विधानसभा को बताया कि इस योजना से राज्य में आदिवासी विद्यार्थियों के बीच में पढ़ाई छोड़ने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगेगा. महालिंग ने कहा कि माधो सिंह हाथ खर्च योजना के तहत अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लगभग तीन लाख विद्यार्थी लाभान्वित होंगे, जिसके लिए राज्य सरकार ने इस वर्ष बजट में 156 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. योजना इसी वर्ष से लागू की जाएगी.

आदिवासी छात्रों के लिए कौन सी योजना लाई है ओडिशा सरकार?

ओडिशा सरकार ने आदिवासी छात्रों के लिए एक नई योजना को मंजूरी दी है. इस योजना का नाम ‘माधो सिंह हाथ खर्च योजना’ है.

‘माधो सिंह हाथ खर्च योजना’ में कितने रुपए मिलेंगे?

ओडिशा की मोहन चरण माझी सरकार आदिवासी छात्रों के लिए ‘माधो सिंह हाथ खर्च योजना’ लाई है. इसके तहत आदिवासी छात्रों को 5,000 रुपए दिए जाएंगे.

माधो सिंह हाथ खर्च योजना का लाभ कितने छात्रों को मिलेगा?

ओडिशा सरकार ने स्टूडेंट्स के लिए माधो सिंह हाथ खर्च योजना का ऐलान किया है. इसके तहत छात्रों को 5,000 रुपए दिए जाएंगे. इस योजना का लाभ ओडिशा के 3 लाख आदिवासी छात्रों को मिलेगा.

Also Read

Odisha News : ओडिशा में पांच वर्षों में आकाशीय बिजली गिरने से 1,625 लोगों की मौत हुई : मंत्री

Odisha News : ओडिशा की उपमुख्यमंत्री ने कॉल सेंटर का किया उद्घाटन, बोलीं-सुभद्रा योजना में आवेदन करने की कोई निश्चित समय सीमा नहीं

Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >