Rourkela News: एनआइटी राउरकेला के छात्र की हाइवा की चपेट में आकर मौत, सहपाठी गंभीर

Rourkela News: एनएच-143 में राजामुंडा के पास हाइवा की चपेट में आने से एनआइटी के छात्र की मौत हो गयी है, जबकि सहपाठी गंभीर है.

Rourkela News: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी), राउरकेला के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन विभाग के द्वितीय वर्ष के छात्र कार्तिकेयन सेंथिल कृष्णन की सड़क हादसे में मौत हो गयी. यह हादसा शनिवार को एनएच-143 में राजामुंडा के पास हुआ. कार्तिकेयन सहित 16 दोस्तों का समूह घूमने-फिरने के लिए प्रसिद्ध खंडाधार जलप्रपात जा रहे था. सभी छात्र राउरकेला से दोपहिया पर खंडाधार के लिए निकले थे. कार्तिकेयन भी स्कूटी चला रहा था और उनके पीछे एक महिला सहपाठी बैठी थी.

एनएच-143 पर राजामुंडा के पास हुआ हादसा

यह हादसा नेशनल हाइवे-143 पर लहुणीपाड़ा थाना अंतर्गत राजामुंडा के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक राजामुंडा की तरफ से आ रहे एक हाइवा ने कथित तौर पर कार्तिकेयन की स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही कार्तिकेयन की मौत हो गयी, जबकि पीछे बैठी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी. उनके साथ मौजूद अन्य छात्रों ने तत्काल पुलिस को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद लहुणीपाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को पहले लहुणीपाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे राउरकेला रेफर कर दिया गया. उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. पुलिस हाइवा और स्कूटी को जब्त कर तफ्तीश कर रही है.

लाठीकटा : सड़क हादसे में बाइक सवार तीन घायल

एनएच-143 कर्टिन चौक से मोटरसाइकिल पर अपने गांव जा रहे बाइक सवार तीन युवक सड़क हादसे में घायल हो गये हैं. उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी, जिस कारण यह हादसा हुआ. सूचना पाकर जलदा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 6:00 बजे तीन युवक कर्टिन चौक से मोटरसाइकिल पर अपने गांव जा रहे थे, तभी उनके साथ यह हादसा हुआ. तीनों को पुलिस ने लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >