12 सितंबर को सजेगा NIT राउरकेला, 2033 विद्यार्थियों के हाथ आएंगी डिग्रियां...

एनआइटी राउरकेला के 24वें दीक्षांत समारोह में 2033 विद्यार्थियों को डिग्रियां मिलेंगी. मुख्य अतिथि नीति आयोग के सदस्य प्रो अभय करंदीकर होंगे.

राउरकेला: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) का 24वां दीक्षांत समारोह 12 सितंबर को आयोजित होगा. समारोह में कुल 2033 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जायेंगी. गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में निदेशक प्रो के उमामहेश्वर राव, 24वें दीक्षांत समारोह के प्रभारी प्रो सिद्धार्थ एस जेना, डीन एकेडमिक्स प्रो सरोज कुमार पटेल और प्रेस एवं जनसंपर्क समिति के अध्यक्ष प्रो विवेकानंद मलिक ने जानकारी यह दी. उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि नीति आयोग के सदस्य प्रो अभय करंदीकर होंगे, जबकि बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष एसएन सुब्रह्मण्यम समारोह की अध्यक्षता करेंगे.

1525 छात्र व 508 छात्राओं में 47 विदेशी भी शामिल

इस वर्ष बी-आर्क के 18, बी-टेक के 911, इंटीग्रेटेड एम-एससी के 77, बी-एससी (मल्टीपल एंट्री-एग्जिट) के 10, डुअल डिग्री के 42, एम-टेक के 514, एम-एससी (दो वर्ष) के 182, एमबीए के 67, एमए के 19, एम-टेक (रिसर्च) के एक, पीएचडी के 190 और एक्जीक्यूटिव पीएचडी के दो विद्यार्थियों सहित 1525 छात्र और 508 छात्राओं (कुल 2033) को डिग्रियां प्रदान की जायेंगी. इनमें 47 विदेशी छात्र भी शामिल हैं. अब तक 1425 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करा लिया है.

11 गोल्ड मेडल समेत 86 पदक प्रदान किये जायेंगे

निदेशक प्रो के उमामहेश्वर राव ने कहा कि दीक्षांत समारोह हर छात्र के जीवन का गौरवपूर्ण क्षण है. यह वर्षों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है. राउरकेला दो चीजों के लिए प्रसिद्ध है, स्टील का उत्पादन और ग्रेजुएट्स का निर्माण. प्रो सिद्धार्थ एस जेना ने बताया कि सभी डिग्रियां डिजीलॉकर में भी उपलब्ध होंगी. 86 मेडल और अवॉर्ड समारोह में 11 इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल, छह एंडोमेंट गोल्ड मेडल, आठ एंडोमेंट अवॉर्ड और 61 इंस्टीट्यूट सिल्वर मेडल सहित कुल 86 पदक प्रदान किये जायेंगे. गोल्ड मेडल में बेस्ट ग्रेजुएट, प्रो भुवनेश्वर बेहेरा गोल्ड मेडल फॉर बेस्ट ऑलराउंडर, स्निग्धाश्री पात्र मेमोरियल, डॉ बंशीधर पंडा, प्रो रमेश चंद्र बेहेरा, कामाक्षी प्रसाद पंडा, डॉ विष्णु प्रसाद दास और 1970 बैच एल्युमनी गोल्ड मेडल शामिल हैं.

दो पूर्व छात्रों को भी किया जायेगा सम्मानित

दो पूर्व छात्रों को विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान इंडस्ट्री एंड मैनेजमेंट कैटेगरी में 1988 मैकेनिकल बैच के राजर्षि गुप्ता, एमडी एंड सीइओ, ओएनजीसी विदेश लिमिटेड और एंटरप्रेन्योरशिप एंड पब्लिक लाइफ कैटेगरी में 1980 मैकेनिकल बैच के ज्ञान रंजन मोहंती, एमडी, करोजन प्रोटेक्शन लिमिटेड को डिस्टिंग्विश्ड एल्युमनस अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जगन्नाथ महतो

जगन्नाथ महतो को पत्रकारिता का 25 सालों का अनुभव है. वे वर्ष 2001 से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने संबलपुर विश्वविद्यालय से स्नातक किया है. राजनीति और खेल की रिपोर्टिंग में इनकी विशेषज्ञता है. डिजिटल जर्नलिज्म का छह साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >