Rourkela News: एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी व खो-खो सहित 15 स्पर्धाओं में बच्चे दिखायेंगे प्रतिभा

Rourkela News: राउरकेला व रघुनाथपाली विधानसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव आठ से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा. इसकी तैयारी शुरू हो गयी है.

Rourkela News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर के हर संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव शुरू किया गया है. इसमें सुंदरगढ़ संसदीय क्षेत्र के राउरकेला और रघुनाथपाली विधानसभा क्षेत्रों के स्पोर्ट्स फेस्टिवल के लिए राउरकेला के सेक्टर-5 पंथ निवास के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक प्रेस मीट आयोजित हुई.

खेलों के जरिये युवा लीडरशिप को मुख्यधारा में लाना है उद्देश्य

राउरकेला सांगठनिक जिला के भाजपा प्रवक्ता गंगाधर दाश ने कहा कि इस खेल महोत्सव का मुख्य मकसद जमीनी स्तर पर छिपी हुई प्रतिभाओं को चुनना और खेलों के जरिये युवा लीडरशिप को मुख्यधारा में लाना है. उन्होंने कहा कि यह महोत्सव देशभक्ति को बढ़ावा देगा और एक स्वस्थ समाज और एक स्वस्थ राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभायेगा. यह खेल राउरकेला विधानसभा क्षेत्र में 8 और 9 दिसंबर को और रघुनाथपाली विधानसभा क्षेत्र में 10 और 11 दिसंबर को होगा. इसमें 12 से 16 और 17 से 24 साल के लड़के-लड़कियां हिस्सा लेंगे. सुंदरगढ़ संसदीय क्षेत्र में यह 13 से 16 दिसंबर तक होगा. इस खेल में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, फुटबॉल, बॉक्सिंग, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, हॉकी, हैंडबॉल, तीरंदाजी, साइकिलिंग, रंगोली, पुच्ची, दौड़, योग आदि 15 खेल शामिल हैं.

राउरकेला से 4500 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया

इस कार्यक्रम के अलावा बणई के कोइड़ा से एक मशाल जुलूस शुरू हुआ है, जो इस महीने की आठ तारीख को राउरकेला और 13 दिसंबर को सुंदरगढ़ पहुंचेगा. यह सुंदरगढ़ खेलों का वार्षिक उत्सव है. राउरकेला के समन्वयक प्रकाश पासवान और रघुनाथपाली के समन्वयक मनोरंजन मुनि ने अपने क्षेत्र के स्थान और तिथि के बारे में जानकारी दी. खेल हर दिन सुबह 8:00 बजे शुरू होंगे. उन्होंने बताया कि राउरकेला से 3500 लोगों ने ऑनलाइन और 1000 ने ऑफलाइन और रघुनाथपाली से 2017 लोगों ने ऑनलाइन और 500 ने ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किया है.

बिरमित्रपुर में सांसद खेल महोत्सव की तैयारी शुरू

कुआरमुंडा प्रखंड कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हाल में सांसद खेल महोत्सव के आयोजन पर शनिवार को विचार-विमर्श किया गया. इसमें बताया गया कि आगामी आठ तारीख को प्रखंड स्तरीय खेल महोत्सव का शुभारंभ किया जायेगा. कुआरमुंडा बीडीओ जगदीश महानंद की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि खोखो तथा फुटबॉल पदमपुर उच्च विद्यालय में, कबड्डी वॉलीबॉल, हाई जंप व लांग जंप एकलव्य विद्यालय में होगा. एथलेटिक्स कुआरमुंडा भट्टी रोड के मैदान में तथा हॉकी झुनमुर उच्च विद्यालय में आयोजित किया जायेगा. इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के खेल शिक्षक तथा ब्लॉक के पीइओ शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >