झाड़ेश्वर और पहाड़ेश्वर धाम में हजारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक

श्रावण की तीसरी सोमवारी पर झारसुगुड़ा के झाड़ेश्वर और पहाड़ेश्वर धाम में हजारों शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

झारसुगुड़ा : श्रावण माह की तीसरी सोमवारी पर अंचल के प्रसिद्ध शिव पीठ झाड़ेश्वर धाम में हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने बाबा झाड़ेश्वर की पूजा-अर्चना, दर्शन व जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए कामना की. वहीं सैकड़ों की संख्या में कांवरियों ने भी झाड़ेश्वर धाम में पहुंच कर बाबा का जलाभिषेक किया. तीसरी सोमवारी के लिए झाड़ेश्वर विकास समिति कि ओर से पूरे मंदिर परिसर में व्यापक इंतजाम किये गये थे, ताकि शिव भक्तों को बाबा के दर्शन व जलाभिषेक के लिए किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े. परिषद के सदस्य तड़के से ही व्यवस्था पर नजर बनाये हुए थे. परिषद की ओर से मंदिर व पूरे परिसर को बिजली की झालरों व फूलों से सजाया गया और भोग का वितरण भी किया गया.

पहाड़ेश्वर मंदिर व अन्य शिवालयों में उमड़े भक्त

झारसुगुड़ा के अन्यतम शिव पीठ पहाड़ेश्वर धाम में भी हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने बाबा को जल चढ़ा कर पूजा-अर्चना की. शहर के झंडा चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में स्थित शिव मंदिर, गुप्तेश्वर मंदिर सहित चौकी पारा, सरबाहल, बेहरामाल, पुराना बस्ती, बीटीएम, तालपटिया स्थित शिव मंदिरों में भी तीसरी सोमवारी पर दिन भर शिव भक्तों की भारी भीड़ पूजा-अर्चना के लिए उमड़ती रही.

बाबा के गुणगान में हुई भजनों की वर्षा

तीसरी सोमवारी को झारसुगुड़ा की पूर्व विधायक दीपाली दास ने भी बाबा के दरबार पहुंच कर बाबा की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया और झारसुगुड़ा विधानसभावासियों के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की. तीसरी सोमवारी पर मंदिर परिसर में शहर की विभिन्न भजन मंडली कि ओर से भोर से बाबा के गुणगान में भजनों की अमृत वर्षा की गयी.

बोल बम कांवरिया सेवा समिति ने लगाया शिविर

झाड़ेश्वर धाम पहुंचे कांवरियों व श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बोल बम कांवरिया सेवा समिति की ओर से इस अवसर पर बक्सी चौक पर गत शिविर लगाया गया. समिति पिछले 39 वर्षों से लगातार कांवरियों की सेवा करती आ रही गै. समिति की ओर से यहां कांवरियों के ठहरने, जलपान के साथ जरूरमंद कावंरियों को दवा भी प्रदान की गयी. समिति के पुरुषोत्तम भुवानिया, सजन मनाली, प्रकाश गोयल, सुमंत प्रजापति, पुरुषोत्तम टिबड़ेवाल, अन्नू प्रजापति, विकास टिबड़ेवाल, आनंद उठाया, राकेश पाठक, अशोक लोधा, दिनेश प्रजापति, महेश लारा, धनु दास आदि ने शिविर में सेवा की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >