46 साल बाद खुला पुरी के जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, बनेगी आभूषणों की सूची

Jagannath Temple Ratna Bhandar: ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार को 46 साल बाद खोला गया. इसके आभूषणों की सूची अभी नहीं बनेगी.

Jagannath Temple Ratna Bhandar: ओड़िशा के पुरी में स्थित 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर का ‘रत्न भंडार’ 46 साल बाद रविवार दोपहर को एक बजकर 28 मिनट पर खोला गया. इसे आभूषणों, मूल्यवान वस्तुओं की सूची बनाने और भंडार गृह की मरम्मत करने के लिए खोला गया है. इसके पहले 1978 में इसे खोला गया था.

अनुष्ठान के बाद खोला गया पुरी के जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार

ओड़िशा सरकार द्वारा गठित समिति के सदस्यों ने दोपहर करीब 12 बजे मंदिर में प्रवेश किया और अनुष्ठान करने के बाद रत्न भंडार खोला गया. पूरी प्रक्रिया के लिए तीन एसओपी तैयार की गयी हैं. एक अधिकारी ने बताया कि सरकार ने रत्न भंडार में मौजूद बहुमूल्य वस्तुओं की डिजिटल सूची तैयार करने का निर्णय लिया है, जिसमें उनके वजन और निर्माण आदि का विवरण दिया जायेगा.

मूल्यवान वस्तुओं की सूची अभी नहीं बनेगी

मुख्य प्रशासक पाधी ने कहा कि मूल्यवान वस्तुओं की सूची तत्काल नहीं बनायी जायेगी. रत्न भंडार के आंतरिक और बाहरी कक्षों में रखे गये आभूषण और अन्य मूल्यवान वस्तुओं को लकड़ी के संदूकों में बंद कर अस्थायी सुरक्षित कमरे में रखा जायेगा. कमरे की पहचान कर ली गयी है. वहां सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं.

भंडार की मरम्मत के बाद तैयार होगी वस्तुओं की सूची

वस्तुओं की सूची तैयार करने का काम मूल्यांकनकर्ताओं, सुनारों और अन्य विशेषज्ञों को नियुक्त किये जाने पर सरकार की मंजूरी मिलने के बाद किया जायेगा. हमारी पहली प्राथमिकता रत्न भंडार की संरचना की मरम्मत करना है. मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद कीमती सामान वापस लाया जायेगा और फिर सूची तैयार की जायेगी.

11 लोगों की मौजूदगी में खुला भंडार

रत्न भंडार को खोलते समय 11 लोग मौजूद थे, जिसमें उड़ीसा हाइकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश विश्वनाथ रथ, श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षक डीबी गड़नायक और पुरी के नाममात्र राजा ”गजपति महाराजा” के एक प्रतिनिधि शामिल थे.

आंतरिक कक्ष की चाबी गायब

रत्न भंडार के बाहरी कक्ष की तीन चाबियां थीं, जिनमें से एक गजपति महाराज के पास, दूसरी एसजेटीए के पास और तीसरी सेवक के पास थी. आंतरिक कक्ष की चाबी गायब है, उसे नयी चाबी से खोलने के बाद सील कर दिया जायेगा व जिलाधिकारी की निगरानी में नयी चाबी को कोषागार में रखा जायेगा.

छह नये संदूकों में रखे जायेंगे आभूषण

रत्न भंडार में रखे गये कीमती सामान को ले जाने के लिए सागवान की लकड़ी के छह संदूक मंदिर में लाये गये हैं. इनके अंदरूनी हिस्से में पीतल लगा है. संदूकें 4.5 फुट लंबी, 2.5 फुट ऊंची व 2.5 फुट चौड़ी हैं. मंदिर प्रशासन ने 12 जुलाई को 15 संदूक बनाने के लिए कहा था. 48 घंटे में छह संदूकों का निर्माण किया गया.

Also Read

Jagannath Temple Ratna Bhandar: क्या सच में खजाने की रखवाली कर रहे थे सांप? जानें मान्यतों में क्या कहा गया

46 साल बाद आज खुल गया जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, ओडिशा सरकार करायेगी मूल्यवान सामानों की सूची तैयार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >