Sambalpur News : तिलकानगर में चाय दुकान की संचालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

शव को राउरकेला सरकारी अस्पताल के मोर्ग हाउस में रखा गया है. सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा.

Sambalpur News : बंडामुंडा थाना अंतर्गत तिलकानगर बस स्टैंड के पास चाय की दुकान चलानेवाली एक महिला अनीता एक्का (40) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. उसके चेहरे पर चोट के निशान पाये जाने से पुलिस इसे हत्या का मामला होने की आशंका जता रही है. शव को राउरकेला सरकारी अस्पताल के मोर्ग हाउस में रखा गया है. सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा. जानकारी के अनुसार तिलकानगर बस स्टैंड के पास अनीता एक्का (40) चाय का स्टाॅल चलाती थी. वह अपने 17 साल के बेटे के साथ गुमटीनुमा चाय के स्टाॅल पर रहती थी. रविवार की शाम चार बजे उसके बेटे ने देखा कि उसकी मां खाट पर लेटी हुई है. उसने अपनी मां को उठाने का प्रयास किया लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत नहीं देखी. इसके बाद उसने पड़ोस के लोगों काे सूचना दी. लोगों ने देखा तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और छानबीन की. जांच के दौरान अनीता एक्का के चेहरे पर चोट के निशान नजर आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL KUMAR JSR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >