Rourkela News: कुआरमुंडा का ग्रीन क्लब बना संवर्धन ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन

Rourkela News: आरएसपी की ओर से आयोजित संवर्धन ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब कुआरमुंडा के ग्रीन क्लब ने जीत लिया है.

Rourkela News: राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के सीएसआर विभाग की ओर से इस्पात स्टेडियम में आयोजित संवर्धन ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में कुआरमुंडा प्रखंड के तेलीपोष गांव की ग्रीन क्लब टीम ने लाठीकटा प्रखंड के नुआगांव ग्राम के अंसारी क्लब को 3-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया. इससे पूर्व नुआगांव, बिसरा, कुआरमुंडा एवं लाठीकटा में आयोजित क्षेत्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में कुल 128 टीमों ने भाग लिया था. प्रत्येक प्रखंड से शीर्ष दो टीमें सात फरवरी को इस्पात स्टेडियम में आयोजित अंतिम चरण में भाग लेने के लिए चुनीय गयी थीं.

फुटबॉल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है

कार्यपालक निदेशक (खदान, ओजीओएम, सीएलएमओ) एमपी सिंह समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) मानस रंजन रथ, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन–एलएंडडी) पीके साहू, मुख्य महाप्रबंधक ( नगर अभियांत्रिकी एवं उद्यानिकी) बीके जोजो तथा सीएसआर एवं संयंत्र के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे. मुख्य अतिथि ने ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा एवं खेल भावना प्रदर्शित करने का सार्थक मंच प्रदान करने के लिए सीएसआर विभाग की सराहना की. कहा फुटबॉल से न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक विकास होता है. फाइनल मैच प्रारंभ होने से पूर्व कार्यपालक निदेशक (खान) एवं अन्य गणमान्यों का खिलाड़ियों एवं मैच अधिकारियों से परिचय कराया गया. श्री सिंह ने फुटबॉल को किक मारकर खिताबी मुकाबले की शुरुआत की.

विजेता टीम को ट्रॉफी और 20 हजार नकद राशि मिली

विजेता टीम को आकर्षक ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र, एक फुटबॉल एवं 20,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गयी, जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र, एक फुटबॉल एवं 15,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी गयी. शेष टीमों में प्रत्येक को 5,000 रुपये की सांत्वना राशि, सहभागिता प्रमाण-पत्र एवं एक फुटबॉल प्रदान किया गया. सभी टीमों को फोटो फ्रेम भी दिया गया. ग्रीन क्लब के रोहित किसान को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया. बेलधीपा के अमर ब्रदर्स के आयुष मिंज सर्वाधिक स्कोरर रहे, जबकि अंसारी क्लब के निशिकांत एक्का सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर और ग्रीन क्लब के ऑस्कर मिंज सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर घोषित किये गये. प्रत्येक को 1,000 रुपये की नकद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गयी. भास्कर नंद मैच आयुक्त थे. मैचों के संचालन में सहयोग करने वाली महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों एवं मैच अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया. इससे पूर्व सुबह में मुख्य महाप्रबंधक (नगर अभियांत्रिकी एवं उद्यानिकी) बीके जोजो ने केंद्रीय संवर्धन फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. महाप्रबंधक प्रभारी (सीएसआर) मुनमुन मित्रा ने स्वागत भाषण दिया, जबकि महाप्रबंधक (सीएसआर) विभाबसु मलिक ने धन्यवाद ज्ञापित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >