सर्किट हाउस कांड : भाजपा से निलंबित युवा नेता प्रकाश की तलाश में पुलिस टीमें अलग-अलग राज्यों के लिए रवाना

राउरकेला सर्किट हाउस से हथियार बरामदगी के मामले में पुलिस ने निलंबित भाजपा नेता प्रकाश पासवान की तलाश तेज कर दी है. पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है.

राउरकेला : सर्किट हाउस से हथियार बरामदगी मामले की परतें अब खुलने लगी हैं. पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार सात में से तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के बाद पुलिस के हाथ कई ऐसे तथ्य लगे हैं, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है. पुलिस ने एक एसयूवी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल आरोपी कर रहे थे.

आरोपियों के पास से जब्त एसयूवी का प्रकाश भी कर रहा था इस्तेमाल

पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि यह एसयूवी निलंबित भाजपा युवा नेता प्रकाश पासवान द्वारा भी इस्तेमाल की जा रही थी. हालांकि वाहन किसी दूसरे के नाम से रजिस्टर्ड है और उस पहलू की भी जांच हो रही है कि इस वाहन को इस्तेमाल के लिए किस इरादे से दिया गया था. पुलिस ने सूरज गुप्ता और आदर्श साहू को पूछताछ के लिए उठाया है. जांच के दौरान कुछ परतें जुड़ने के बाद पुलिस ने इन दोनों को उठाकर पूछताछ की है. पुलिस के अनुसार, भाजपा से निलंबित प्रकाश पासवान को दबोचने के लिए अलग-अलग टीमें राज्य के बाहर रवाना की गयी हैं. पुलिस अगले दो-तीन दिनों में मामले का खुलासा कर सकती है.

अतीत के रिकॉर्ड को भी खंगाल रही पुलिस

पुलिस अतीत के रिकॉर्ड भी खंगाल रही है. हथियार के साथ गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से मामले दर्ज हैं. आरोपियों के मकसद और हथियारों के सोर्स के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस को कई अहम तथ्य मिले हैं तथा कुछ और तथ्यों को जुटाने में पुलिस जुटी है.

संलिप्तता पाये जाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसपी

राउरकेला एसपी नीतेश वाधवानी ने कहा कि कोट अब तक सात गिरफ्तारियां पुलिस ने की है. मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है. इस मामले में जिसकी भी संलिप्तता मिलेगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मुकेश कुमार सिन्हा

मुकेश कुमार सिन्हा वर्ष 2004 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने संबलपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. उन्हें स्वास्थ्य और अपराध से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग में विशेष विशेषज्ञता हासिल है. वर्तमान में वे प्रभात खबर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. पारंपरिक पत्रकारिता में उनके दो दशकों से अधिक के अनुभव ने उन्हें एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार के रूप में स्थापित किया है. तथ्यपरक, संतुलित और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता उनकी प्रमुख पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >