Rourkela News: पहलगाम में नागरिकों की हत्या करने वाले आतंकियों को कड़ी सजा देने की मांग पर पीएम को ज्ञापन

Rourkela News: बजरंग दल की ओर से राउरकेला एडीएम कार्यालय के सामने पहलगाम में आतंकी हमला के विरोध में प्रदर्शन किया गया.

Rourkela News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना को लेकर देश के साथ-साथ स्मार्ट सिटी में भी आक्रोश देखा जा रहा है. गुरुवार को राष्ट्रीय बजरंग दल ने इसका विरोध करते हुए राउरकेला के अतिरिक्त जिलापाल कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन एडीएम को सौंपा. बजरंग दल के राजू सिंह ने कहा कि जिस तरह से आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछ कर हत्या की उससे पता चलता है कि आतंकवादियों का इरादा क्या था. यह घटना पूरे राष्ट्र को स्तब्ध एवं आक्रोशित कर देने वाली है.

आतंकियों को गिरफ्तार कर दिया जाये कठोरतम दंड

राजू सिंह ने कहा कि यह न केवल एक आतंकवादी हमला है, अपितु यह भारत के बहुसंख्यक समाज की धार्मिक स्वतंत्रता, पहचान और गरिमा पर सीधा आघात है. बजरंगियों ने मांग की है कि घटना में शामिल सभी आतंकवादियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोरतम दंड (मृत्युदंड) दिया जाये तथा जम्मू कश्मीर में हिंदू यात्रियों व पर्यटकों की सुरक्षा के लिए स्थायी व प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. मृतकों के परिवारों को उचित आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को सरकारी सेवा प्रदान की जाये. इस प्रदर्शन में शिवा प्रसाद, सूरज पंडित, बबलू चौरसिया, धीरेन पटनायक, चिन्मय मोहंती, तन्मय सेठ, कपिलेश कुमार, बासुदेव कुमार, देवाशीष होता, कौष्टव कवि, सागर मल्लिक, रजत विश्वकर्मा, पंकज प्रसाद, बसंती सेठी, सूरज कुमार, करण कुमार, कृष्णकांत, संग्राम किशोर नायक, रंजीत कुमार बिश्वाल, प्रेम छोटराय, कुणाल थापा, सुशांत सतपथी, मानस, शिवम कुमार, अभिषेक शा, रोहन सिंह, अर्पिता राय, राहुल कुमार राणा, सूर्या बारिक, राहुल नाग शामिल थे.

बिरमित्रपुर : जयप्रकाश विचार मंच ने दी श्रद्धांजलि

जयप्रकाश विचार मंच की ओर से पहलगाम में जान गंवाने वालों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि गुरुवार को दी गयी. मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर बिरमित्रपुर के नेताओं ने समारोह में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर नगरपालिका वाइस चेयरमैन निवेदिता बागे, मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मूलचंद सेठ बीजेपी नेता सुनील तिवारी, मंडल बीजेपी सभापति सुनील कैथा, पार्षद कमलेश सिंह,ने शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. सभा की अध्यक्षता जेपी अग्रवाल ने की. संचालन बीके शुक्ला ने किया. मौके पर एक कैंडल मार्च निकला गया. सभा में विनोद अग्रवाल, विक्रम पटनायक, ललन श्रीवास्तव, पतंजलि समिति के अध्यक्ष मोहन दोदराजका, बिंदु राय अबुल खैरे शामिल हुए.

बंडामुंडा : मृतकों की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गये लोगों को डीजल कॉलोनी जगन्नाथ मंदिर महिला कमेटी ने गुरुवार की शाम श्रद्धांजलि दी. जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सभी सदस्यों ने दो मिनट मौन रखा और दीप जलाकर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की गयी. मौके पर महिला सदस्य मालती कालंदी, तृप्तिमई स्वांई, अनिता महतो, लिली त्रिपाठी, लीना पसायत, पुष्पा मोहंती, कुंतला प्राहराज, श्रवण कुमार, राजा त्रिपाठी, अनिल शामल, बल्लू बेहुरा समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bipin kumar yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >