इस्पातांचल में धूमधाम से निकला अखाड़ा जुलूस

मनवमी के अवसर पर इस्पातांचल के अलग-अलग सेक्टरों से अखाड़ा कमेटियों की ओर से अखाड़ा जुलूस निकाला गया. जिसमें आधा दर्जन से भी अधिक कमेटियों की ओर से अखाड़ा जुलूस निकाला गया.

राउरकेला: पवित्र रामनवमी के अवसर पर इस्पातांचल के अलग-अलग सेक्टरों से अखाड़ा कमेटियों की ओर से अखाड़ा जुलूस निकाला गया. जिसमें आधा दर्जन से भी अधिक कमेटियों की ओर से अखाड़ा जुलूस निकाला गया. इस जुलूस में भगवान रा्म के परम भक्त पवन सुत भगवान बजरंग बली की विशाल प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनीं थी. इसमें अखाड़ा कमेटी के खिलाड़ियों द्वारा शानदार खेल का प्रदर्शन भी किया गया. इसमें से इस्पातांचल के सेक्टर-16 में सेक्टर-16 डी ब्लॉक स्थित श्री श्री पवन पुत्र अखाड़ा, सेक्टर-16 शिवाजी नगर स्थित बजरंग वेलफेयर कमेटी तथा सेक्टर-16 डीएल लेने वीर बजरंग अखाड़ा कमेटी की ओर से अखाड़ा जुूूूलूस निकाला गया था. इस दौरान अपने अपने अंचल से जुलूस निकालने के बाद सेक्टर-16 अंचल की परिक्रमा की गयी. इस अखाड़ा जुूलूस में रघुनाथपाली विधायक सुब्रत तराई, बीजद नेता प्रफुल्ल सुन्यानी तथा सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत सेठी द्वारा शा्मिल होकर लाठी भांजना आकर्षण का केंद्र रहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >