चालक को आया हार्ट अटैक, राजस्थान के नागौर में बोलेरो ने 10 से ज्यादा लोगों को कुचला, दो की मौत

Rajasthan Accident : राजस्थान के नागौर में बोलेरो ने आठ लोगोे को कुचल दिया है. बताया जा रहा है कि चालक को हार्ट अटैक आया था.

राजस्थान के नागौर से बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां एक बोलेरो ने दस से ज्यादा लोगों को कुचल दिया है. बताया जा रहा है कि चालक को हार्ट अटैक आया जिसके बाद यह हादसा हुआ. तेज रफ्तार में बोलेरो शोभायात्रा में घुस गई जिससे दो की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल है.

किस इलाके में हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के नागौर स्थित डेगाना में विश्वकर्मा जयंती के दौरान हादसा हुआ जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. दरअसल, एक बेकाबू बोलेरो शोभायात्रा में घुस गई जिसकी चपेट में दस से ज्यादा लोग आ गये. हादसे में दो की मौत हो गई है. घायलों को इलाज के लिए अजमेर रेफर कर दिया गया है. कुछ घायलों का डेगाना में भी इलाज किया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार, बोलेरो चालक को हार्ट अटैक आया जिसके बाद उसने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया. बोलेरो लोगों को कुचलती हुई आगे निकल गई जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि बोलेरो भीड़ में तेजी से घुस रही है और वहां मौजूद लोगों को कुचलती हुई आगे निकल रही है. वीडियो में दिख रहा है कि बोलेरो चालक शोभायात्रा के पीछे धीरे-धीरे चल रहा है. इसके कुछ देर के बाद अचानक से बोलेरो गाड़ी की स्पीड बढ़ जाती है.

छत्तीसगढ़ में भी हो चुका है ऐसा हादसा

आपको बता दें कि साल 2021 में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ऐसा ही हादसा सामने आया था. जिले के पत्थलगांव में एक तेज रफ्तार बेकाबू कार मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए निकाली गई शोभायात्रा के बीच घुस गई थी. इस हादसे में एक की मौत हुई थी जबकि कई लोग घायल हो गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >