जेल में बंद मुख्तार अंसारी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वह यूपी की बांदा जेल में बंद है.

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की तबीयत बिगड़ने की खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उसे कड़ी सुरक्षा के साथ अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी यूपी की बांदा जेल में बंद है.

मीडिया में सूत्रों के हवाले से जो खबर चल रही है उसके अनुसार, पिछले कुछ दिनों से मुख्तार अंसारी यूरिनल इंफेक्शन की वजह से परेशानी में था. उसे बीती रात जिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया. बताया जा रहा है कि डॉक्टर्स ने शुरुआती जांच के बाद सर्जरी की बात कही. इसके बाद मुख्तार को सर्जिकल इंटरवेंशन के लिए आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया.

मुख्तार अंसारी ने कोर्ट को क्या बताया

जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी ने 21 मार्च को बाराबंकी जिले की अदालत के समक्ष कहा था कि जेल में उसे जहरीला पदार्थ मिला हुआ खाना परोसा जा रहा है जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई है. खराब स्वास्थ्य का हवाल देते हुए, अंसारी एंबुलेंस के फर्जी पंजीकरण मामले में जिले की सांसद-विधायक अदालत के समक्ष पेश नहीं हुए थे.

Read Also : Abbas Ansari News: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को शस्त्र लाइसेंस मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत

माफिया मुख्तार अंसारी ने अपने वकील रणधीर सिंह सुमन के माध्यम से आवेदन दाखिल किया था और कहा था कि 19 मार्च की रात खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया गया है. इस वजह से तबीयत खराब हो गई. ऐसा लग रहा है कि मेरी जान चली जाएगी. अंसारी ने आरोप लगाया कि 40 दिन पहले भी इसी तरह खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर देने का काम किया गया था.

अंसारी के भाई ने क्या कहा

गौर हो कि मऊ से कई बार विधायक रह चुके मुख्तार अंसारी को कई मामलों में सजा सुनाई गई है. इस वक्त वह बांदा की जेल में बंद है. अंसारी के भाई और गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी ने बताया है कि मंगलवार तड़के उन्हें मोहम्मदाबाद थाने से मैसेज मिला कि मुख्तार की तबीयत खराब है और उसे बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >