Moscow Attack: 'खूनी, बर्बर आतंकवादी हमले की घोर निंदा…' राष्ट्रीय शोक की घोषणा, बोले पुतिन- नहीं बख्शेंगे

Moscow Attack: रूस की राजधानी मास्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में एक कॉन्सर्ट के दौरान हुई अंधाधुंध गोलीबारी में 133 लोगों की मौत हो गई है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हत्याकांड को लेकर राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है.

Moscow Attack: रूस की राजधानी मास्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में एक कॉन्सर्ट के दौरान हुई अंधाधुंध गोलीबारी में दर्जनों लोगों की मौत हो गई है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़कर 133 हो गई है. बता दें, हमलावरों ने समारोह स्थल में पहले गोलीबारी की इसके बाद स्थल को आग लगा दी. जिसके कई और लोगों की जान चली गई. वहीं क्रोकस सिटी हॉल में हुई गोलीबारी के बाद पूरे रूस में सन्नाटा पसरा है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि वो इस खूनी, बर्बर आतंकवादी कृत्य की घोर निंदा करते हैं. उन्होंने 24 मार्च को राष्ट्रीय शोक दिवस की घोषणा की है.

हमले के बाद यूक्रेन की ओर भागने की कोशिश- पुतिन

देश को संबोधित करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उन्होंने भागने की कोशिश की. वे यूक्रेन की सीमा की ओर बढ़ रहे थे. पुतिन ने कहा कि जांच अधिकारी उनकी पहचान करने के लिए हर कोशिश करेंगे. पुतिन ने कहा कि ये आतंकी रूसी लोगों को मारने के लिए ही विशेष रूप से आये थे. उन्होंने अन्य देशों से सहयोग की भी उम्मीद जताई है. पुतिन ने कहा कि इन आतंकवादियों की कोई राष्ट्रीयता नहीं है.

IS ने ली हमले की जिम्मेदारी

रूस पर आतंकी हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह ने ली है. इस आतंकी हमले को रूस में पिछले दो दशक में हुआ सबसे भीषण हमला माना जा रहा है, जिसमें 133 लोगों की जान जा चुकी है. हमले के बाद इस्लामिक स्टेट ग्रुप ने सोशल मीडिया पर संबद्ध चैनलों पर साझा किए गए एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली. इस्लामिक स्टेट ग्रुप ने अपनी समाचार एजेंसी अमाक की ओर से एक बयान के जरिए कहा कि उसने एक बड़ी सभा पर हमला किया, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए.

हमले के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार

इधर रूसी सुरक्षाबल ने हमले के बाद 11 लोगों को हिरासत में लिया है. सुरक्षा बल का कहना है कि गिरफ्तार लोगों में चार आरोपी सीधे तौर पर हमले से जुड़े हैं. वहीं, न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने हमले को लेकर कहा है कि  अमेरिकी खुफिया अधिकारी ने कहा है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी को पता चला था कि अफगानिस्तान में आईएस के कुछ आतंकी मास्को में हमला करने की योजना बना रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने रूस के साथ यह जानकारी भी साझा की था.

रूस यूक्रेन में जारी है युद्ध

गौरतलब है कि यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब रूस का यूक्रेन के साथ भीषण युद्ध चल रहा है. बीते तीन सालों से रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. वहीं, हाल में ही रूस में चुनाव हुए है, और व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर सत्ता में काबिज हुए हैं. वहीं, हमले को लेकर बताया जा रहा है कि कुछ लोग समारोह स्थल में घुसे और वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे. जिससे कई लोगों की मौत हो गई. इसके बाद उन्होंने वहीं आग लगा दी. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: Indian Navy: ऑपरेशन संकल्प के 100 दिन पूरे, नेवी ने सौ से ज्यादा लोगों की बचाई जान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >