Manipur Violence : आधी रात को कुकी उग्रवादियों ने किया हमला, सीआरपीएफ के दो जवान शहीद

Manipur Violence : मणिपुर से एक बार फिर हिंसा की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां कुकी उग्रवादियों के हमले में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गये हैं.

Manipur Violence : मणिपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, प्रदेश के नारानसेना इलाके में आधी रात को कुकी उग्रवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान शहीद हो गये हैं. मणिपुर पुलिस की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई और बताया गया, ये जवान राज्य के बिष्णुपुर जिले के नारानसेना इलाके में तैनात सीआरपीएफ की 128वीं बटालियन के हैं.

‘आउटर मणिपुर’ सीट पर हुआ मतदान

आपको बता दें कि हिंसा ग्रस्त मणिपुर में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान हुआ. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में ‘आउटर मणिपुर’ संसदीय सीट के बाकी क्षेत्रों में 76.06 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया. यहां माओ विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 89.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा डराने-धमकाने के बाद भी लोग बड़ी संख्या में वोट डालने निकले. उखरूल में केके लीशी फानित मतदान केंद्र पर सशस्त्र बदमाशों द्वारा कथित रूप से अड़चन पैदा करने की कोशिश की गई.

Read Also : Manipur Violence: मैतेई समुदाय से जुड़े जिस आदेश के बाद भड़की थी हिंसा, हाई कोर्ट ने किया रद्द

कुकी और मैतेई समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर हिंसा

बिष्णुपुर की बात करें तो ये इनर मणिपुर क्षेत्र में आता है. इस इलाके में 19 अप्रैल को मतदान करवाए गये थे. वोटिंग के दौरान भी यहां हिंसा हुई थी. आपको बता दें कि मणिपुर में पिछले साल 3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर हिंसा जारी है.

मणिपुर हिंसा में गई सैकड़ों की जान

मणिपुर में पिछले साल भड़की हिंसा में करीब 200 लोगों की जान गई है. मैतेई समुदाय के लोगों को आरक्षण दिए जाने का विरोध कुकी समुदाय की ओर से किया गया था. इसके बाद मणिपुर में भारी हिंसा हुई थी. उसके बाद राज्य में रह-रहकर हिंसा और झड़प की खबर आती रहती है. कुछ वीडियो भी राज्य के वायरल हुए थे जिसपर पूरे देश से प्रतिक्रिया आई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >