महुदा के किसान का बेटा बनना चाहता है IAS, मैट्रिक में झारखंड का 8वां टॉपर बना है सौरव चटर्जी, बहनों का है खास योगदान

JAC Board Result: धनबाद जिले में किसान के बेटे ने झारखंड बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा में 8वां स्थान हासिल किया है. उसकी सफलता में उसकी बहनों का खास योगदान है.

JAC Board Result 2024: धनबाद जिले में एक किसान के बेटे ने झारखंड बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा में 8वां स्थान हासिल किया है. उसकी सफलता में उसकी बहनों का खास योगदान है. अब वह सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी करना चाहता है और भविष्य में आईएएस अधिकारी बनना चाहता है. सौरव चटर्जी धनबाद जिले के कुमारडीह महुदा का रहने वाला है. उसे 97.40 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं. उत्पल चटर्जी और संपा चटर्जी के बेटे सौरव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, माता-पिता, भाई-बहनों के साथ-साथ अपने दिवंगत दादा को भी दिया है. उसने बताया कि यूट्यूब और शिक्षकों की मदद के साथ-साथ उसकी बहनों ने भी उसको पढ़ाने में काफी योगदान दिया. सौरव को पढ़ाई के अलावा गीत गाना, वॉलीबॉल खेलना काफी पसंद है. उसके माता-पिता ने कहा है कि उन्हें काफी अच्छा लग रहा है. ज्ञात हो कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने शुक्रवार (19 अप्रैल) को मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया. इसमें बेटियों ने बाजी मारी है. टॉप-10 में 44 स्टूडेंट्स हैं, जिसमें 34 लड़कियां हैं. सिर्फ 10 लड़के टॉप-10 में जगह बना पाए हैं.

Also Read : लोहरदगा के किसान की बेटी सना बनी झारखंड की सेकेंड स्टेट टॉपर, बनना चाहती है सॉफ्टवेयर इंजीनियर

Also Read : बगोदर के कपड़ा व्यापारी के बेटे ने मैट्रिक की परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >