महाराष्ट्र के पुणे में दहीहंडी समारोह के बाद एक दर्दनाक हादसा हो गया. पिंपरी-चिंचवड़ के ओल्ड सांगवी इलाके में शुक्रवार रात दहीहंडी कार्यक्रम के लिए लगाया गया अस्थायी लोहे का ढांचा हटाते समय अचानक गिर गया. इसकी चपेट में 45 वर्षीय सलमा सलाउद्दीन पठान आ गईं.
ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सेना और अन्य सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान में एक आतंकवादी ढेर
डॉक्टर ने किया मृत घोषित
हादसे में सलमा गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि हादसा उस वक्त हुआ जब कार्यक्रम खत्म होने के बाद लोहे के ढांचे को हटाया जा रहा था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
