शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट ने चुनाव आयोग को सौंपे तीन चुनाव चिन्ह, उद्धव के मशाल से होगा मुकाबला

चुनाव चिन्ह को लेकर पार्टी के उद्धव ठाकरे गुट और एकनाथ शिंदे गुट में ठनी हुई है. चुनाव चिन्ह पर दोनों गुट अपना दावा पेश कर रहे हैं. इस विवाद को देखते हुए चुनाव आयोग ने दोनों धड़ों को उपचुनाव में पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह के इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा

चुनाव चिन्ह को लेकर जारी विवाद के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के  धड़े ‘बालासाहेबंची शिवसेना’ ने तीन चुनाव चिन्ह की सूची आज यानी मंगलवार को इलेक्शन कमीशन को सौंप दी है. एकनाथ शिंदे ने जो चुनाव चिन्ह चुनाव आयोग को सौंपे हैं उनमें पीपल का पेड़, सूरज और तलवार शामिल है. गौरतलब है कि इससे पहले शिंदे खेमे ने जो चिन्ह आयोग को सौंपे थे उसे आयोग ने खारिज कर दिया था.

शिवसेना के दोनों धड़ों में छिड़ी है जंग: गौरतलब है कि शिवसेना के चुनाव चिन्ह को लेकर पार्टी के उद्धव ठाकरे गुट और एकनाथ शिंदे गुट में ठनी हुई है. चुनाव चिन्ह पर दोनों गुट अपना दावा पेश कर रहे हैं. इस विवाद को देखते हुए चुनाव आयोग ने दोनों धड़ों को उपचुनाव में पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह के इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया था.

अंधेरी पूर्व में हो रहा है उपचुनाव: बता दें, मुंबई के अंधेरी पूर्व में विधानसभा उपचुनाव होने वाला है.   इसको लेकर शिवसेना के दोनों धड़े तैयारी में जुटे हैं. इससे पहले चुनाव आयोग ने सोमवार को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना के धड़े को मशाल चुनाव चिन्ह आवंटित किया था. वहीं आयोग ने दोनों गुटों को शिवसेना नाम का इस्तेमाल करने से मना कर दिया था. आयोग ने ठाकरे गुट के लिए पार्टी के नाम के रूप में शिवसेना- उद्धव बालासाहेब ठाकरे नाम दिया है. वहीं, एकनाथ शिंदे के गुट को बालासाहेबंची शिवसेना नाम दिया है.

शिंदे ने खारिज किया था चुनाव चिन्ह: चुनाव आयोग ने शिवसेना के शिंदे खेमे को बतौर चुनाव चिन्ह त्रिशूल, गदा और उगते सूरज का चिन्ह दिया था, लेकिन इसे शिंदे गुट ने खारिज कर दिया था. जिसके बाद आयोग ने शिंदे धड़े को मंगलवार सुबह तक चिह्नों की नयी सूची सौंपने का निर्देश दिया था.  गौरतलब है कि बाला साहेब ठाकरे के बेटे और उस समय के तात्कालिक सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर एकनाथ शिंदे ने बीजेपी की मदद से सरकार का गठन किया. 

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >