Pune Porsche Accident: पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, आपत्तिजनक वीडियो बनाने पर रील क्रिएटर के खिलाफ FIR

Pune Porsche Accident: पुणे पोर्श कार हादसा मामले में पुलिस ने दो अन्य लोगों के खिलाफ एक्शन लिया है. पुलिस ने हादसे वाली जगह पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Pune Porsche Accident: पुणे पोर्श कार हादसा मामले में पुलिस का एक्शन जारी है. पुलिस ने हादसे वाली जगह पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने के लिए एक सोशल मीडिया ‘इंफ्लुएंसर’ के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुणे पुलिस की साइबर सेल ने रील क्रिएटर और एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस के मुताबिक दोनों ने कथित रूप से वीडियो बनाया था, जहां वह आरोपी की रिहाई के बारे में बात कर रहा था. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुणे पुलिस की साइबर सेल में आईपीसी की धारा 509, 294 बी और आईटी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पोर्श कार हादसा मामले में पुलिस का एक्शन जारी
पोर्श कार हादसा मामले में पुलिस लगातार एक्शन में हैं. इस मामले में पुलिस ने आरोपी नाबालिग के साथ-साथ उसके पिता और दादा को गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी के दादा को पुलिस ने परिवार के एक ड्राइवर को बंधक बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. वहीं घटना को लेकर पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा है कि हमें अगले सप्ताह तक खून और डीएनए जांच की रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है. पुलिस का घटना को लेकर कहना है कि परिवार के वाहन चालक ने शुरुआत में हमें बताया था कि वह कार चला रहा था लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि कार नाबालिग ही चला रहा था.

क्राइम ब्रांच को सौंपी गयी जांच
इससे पहले पोर्श कार दुर्घटना की जांच शुक्रवार शाम को यरवदा पुलिस से क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी गई. इससे पहले दिन में यरवदा पुलिस थाने के दो अधिकारियों को ‘कर्तव्य में लापरवाही’ बरतने के लिए निलंबित कर दिया गया था. यरवदा पुलिस थाने में ही 19 मई को शुरुआती मामला दर्ज किया गया था. पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि इस मामले में क्राइम ब्रांच ने नाबालिग को शराब देने वाले दो प्रतिष्ठानों के मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज अपराध की जांच कर रही थी.

लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
पोर्श कार हादसा मामले में पुलिस ने शुक्रवार को येरवडा थाने के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. उनपर केस में कथित तौर पर लापरवाही बरतने का आरोप है. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज पाटिल ने बताया कि निरीक्षक राहुल जगदाले और सहायक पुलिस निरीक्षक विश्वनाथ टोडकरी को सूचना देने में देरी और कर्तव्य में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है. शहर के कल्याणी नगर इलाके में कार दुर्घटना के बाद येरवडा थाने में दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया था.

गौरतलब है कि घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक के खून के नमूने लेने में देरी हुई. किशोर ने इस दुर्घटना से पहले दो पबों में कथित तौर पर शराब पी थी. आयुक्त ने बताया कि दुर्घटना रविवार तड़के करीब तीन बजे हुई, रक्त के नमूने रात 11 बजे लिये गये. कुमार ने बताया कि इसके अलावा इस अपराध के लिए शुरू में भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (ए) (लापरवाही के कारण हुई मौत) के तहत दर्ज किया गया था और बाद में धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) जोड़ी गई. बता दें हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी. भाषा अनपुट से साभार

Also Read: सुकमा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया, इस साल अबतक 114 ढेर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >