Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र की सियासत पर ओवैसी का तंज, कहा- यह बंदरों का डांस जैसा है

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह बंदरों का डांस जैसा लग रहा है. महाराष्ट्र में विधायक और मंत्री एक डाली से दूसरे डाली कुदने में लगे हुए है.

महाराष्ट्र में सियासी उठापटक (Maharashtra Political Crisis)लगातार जारी है. इस बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा कि यह बंदरों का डांस जैसा लग रहा है. महाराष्ट्र में विधायक और मंत्री एक डाली से दूसरे डाली कुदने में लगे हुए है. यह ड्रामा देखा नहीं जाता है लेकिन देख रहा हूं.उन्होंने कहा कि महा विकास अघाड़ी को इस मामले पर विचार करने दें.


भाजपा की कोई भूमिका नहीं- आठवले

इसी बीच, पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने के बाद केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने भी कहा, शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के पास दो तिहाई से अधिक विधायकों का समर्थन है जिसके बाद एमवीए सरकार अल्पमत में आ गई है. फडणवीस ने मुझे बताया कि इस घटनाक्रम में भारतीय जनता पार्टी की कोई भूमिका नहीं है. उन्होंने बताया कि भाजपा ने न तो इस विद्रोह की शुरुआत की है और न ही समर्थन दिया है. भाजपा इंतजार करने की मुद्रा में है. उन्होंने यह भी कहा कि शिवसेना कार्यकर्ताओं को बागी विधायकों को धमकी नहीं देनी चाहिए.

मौजूदा राजनीतिक संकट सच और झूठ की लड़ाई

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि एकनाथ शिंदे की बगावत से पार्टी में पैदा हुआ मौजूदा राजनीतिक संकट सच्चाई और झूठ के बीच की लड़ाई है. उन्होंने कहा हम जीतेंगे और सच्चाई की जीत होगी. यह सच और झूठ के बीच की लड़ाई है. वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी शनिवार को दावा किया कि एकनाथ शिंदे के खेमे में गये महाराष्ट्र के बागी मंत्री “24 घंटे में” अपना पद गंवा देंगे. इससे पहले दिन में, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने शिवसेना अध्यक्ष एवं राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को राज्य के वरिष्ठ मंत्री शिंदे के नेतृत्व वाले बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधिकृत किया.

Also Read: Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच पुलिस हाई अलर्ट पर, जानें पूरा मामला

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >