Mumbai Fire: मुंबई की सात मंजिला इमारत में लगी भीषण आग

Mumbai Fire: मुंबई की सात मंजिला इमारत में भीषण आग लगी, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

Mumbai Fire: मुंबई में सात मंजिला एक इमारत में भीषण आग लगने की खबर शुक्रवार सुबह आई. नगर निकाय के अधिकारी ने बताया कि लोअर परेल इलाके में कमला मिल परिसर की ‘टाइम्स टॉवर’ इमारत में सुबह करीब साढ़े छह बजे आग लग गई. आठ दमकल की गाड़ियां और अन्य अग्निशमन वाहन मौके पर मौजूद हैं जो आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं. किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है.

Read Also : छिपकली देख यात्री ने बजाया अलार्म, 5 घंटे मुंबई एयरपोर्ट पर रुका रहा विमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >