मुंबई: बांद्रा के बेहराम नगर इलाके में 5 मंजिला इमारत ढहा, पांच लोगों के फंसे होने की आशंका

Mumbai News मुंबई के बांद्रा ईस्ट के बेहराम नगर इलाके में बुधवार को एक पांच मंजिला इमारत ढह गई. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के मुताबिक इमारत में पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है.

Mumbai News मुंबई के बांद्रा ईस्ट के बेहराम नगर इलाके में बुधवार को एक पांच मंजिला इमारत ढह गई. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के मुताबिक इमारत में पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है. फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है. मौके पर फायर ब्रिगेड, बीएमसी और मुंबई पुलिस की टीम मौजूद है.

मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां तैनात

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के बांद्रा (पूर्वी) के बेहराम नगर इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने से कम से कम पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है. मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां, एक बचाव वैन और छह एंबुलेंस भेजी गई हैं.


मकान गिरने के कारणों का नहीं चल पाया पता

फिलहाल, मकान गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. वहीं, मुंबई पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर बचाव कार्य मेंजुटी हुई है. बता दें कि मंगलवार को भी मलाड़ वेस्ट के मालवानी इलाके मेंदो मंजिला मकान के गिरने से दो लोग घायल हो गए थे. मकान मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे गिरा था.

Also Read: Goa Election 2022: बीजेपी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की आखिरी सूची, केंद्रीय मंत्री के बेटे को टिकट नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >