Maharashtra: जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार, गृहमंत्री अमित शाह से मिले शिंदे और फडणवीस

Maharashtra: कैबिनेट विस्तार को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. उन्होंने बैठक को काफी सकारात्मक बताते हुए कहा कि जिस दिन से हमारी सरकार बनी है, तब से महाराष्ट्र सरकार को केंद्र का पूरा समर्थन मिल रहा है.

Maharashtra: महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद तेज हो गई है. प्रदेश के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कैबिनेट विस्तार को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. बंद कमरे में तीनों नेताओं ने काफी देर विचार विमर्श किया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अगले हफ्ते तक महाराष्ट्र विधानसभा का विस्तार हो सकता है.

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सीएम शिंदे तय करेंगे कि यह कब होगा.बता दें, बीते साल जून में शिवसेना (शिंदे गुट) और बीजेपी की गठबंधन सरकार में 18 मंत्रियों ने शपथ ली थी, जबकि नियमों के अनुसार राज्य में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 43 हो सकती है.

मिलकर लड़ेंगे चुनावः कैबिनेट विस्तार को लेकर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ उन्होंने रविवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. काफी देर तक शाह से इस मुद्दे पर बात हुई. उन्होंने बैठक को काफी सकारात्मक बताते हुए कहा कि जिस दिन से हमारी सरकार बनी है तब से महाराष्ट्र सरकार को केंद्र का पूरा समर्थन मिल रहा है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट)काफी मजबूत है. हम सभी चुनाव मिलकर लड़ेंगे.

Also Read: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF के तीन जवान घायल, एक की हालत गंभीर

इस दिन होगा मंत्रिमंडल विस्तार

गौरतलब है कि बीते साल सरकार गठन के बाद से ही मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है. घोषणा के बाद भी कई बार कैबिनेट विस्तार होते-होते टल गया है. इधर मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि 19 जून को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. बता दें, 19 जून को ही शिवसेना का स्थापना दिवस भी है. ऐसे में इस दिन मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. हालांकि मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) के कितने विधायक मंत्री बनेंगे इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >