अगले साल आम चुनाव है.. ऐसे में अभी हटना ठीक नहीं, इस्तीफा वापसी पर बोले शरद पवार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. इस्तीफा वापसी के बाद उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता था कि मेरी पार्टी मेरे इस्तीफे पर इतनी कड़ी प्रतिक्रिया देगी. कई राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने भी मुझसे अपना फैसला वापस लेने का अनुरोध किया.

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. इस्तीफा वापसी के बाद उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता था कि मेरी पार्टी मेरे इस्तीफे पर इतनी कड़ी प्रतिक्रिया देगी. कई राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने भी मुझसे अपना फैसला वापस लेने का अनुरोध किया. एक साल के भीतर आम चुनाव होने हैं. ऐसे में अलग हटना ठीक नहीं होगा. शरद पवार ने कहा कि हम विपक्ष को एकजुट करने पर काम कर रहे हैं.

कार्यकर्ताओं का अनादर नहीं कर सकता: शुक्रवार को अपनी पीसी में शरद पवार ने कहा था कि मुझे नहीं पता की मेरे इस्तीफे के बाद कार्यकर्ताओं का ऐसा रिस्पांस आएगा. उन्होंने कहा कि उनके प्यार को देखते हुए मैं उनका अनादर नहीं कर सकता है. इसलिए मैने अपना इस्तीफा वापस ले लिया. गौरतलब है कि दो दिनों की राजनीतिक हलचल के बाद शरद पवार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया था.

अजीत पवार ने जताई खुशी: वहीं, शरद पवार की इस्तीफा वापसी पर महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता और शरद पवार के  भतीजे अजीत पवार ने खुशी जताई है. अजीत पवार ने उनके फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि उनके चाचा शरद पवार का यह फैसला कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा रहा है.  आने वाली समय में उनकी पार्टी और बेहतर प्रदर्शन करेगी. गौरतलब है कि शुक्रवार को जब इस्तीफा वापसी के बाद शरद पवार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे तो उनके भतीजे अजीत पवार वहीं से अनुपस्थित थे.

Also Read: Karnataka Election 2023: पीएम मोदी ने राम भक्तों के सपनों को पूरा किया.. बेलगावी में कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

अजित पवार को पहले था इस्तीफे की बात का पता: शरद पवार ने कहा कि उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष बनने के पार्टी नेताओं के सुझाव को अस्वीकार कर दिया. उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि मैंने अपने इस्तीफे के बारे में अजित पवार को थोड़ा संकेत दिया था, लेकिन यहां बैठे किसी अन्य व्यक्ति को नहीं बताया. उन्होंने यह भी कहा कि किसी संगठन में किसी भी पद या जिम्मेदारी के लिए एक उत्तराधिकार योजना होनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >