महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली जमानत, लेकिन नहीं होगी रिहाई

Anil Deshmukh Bail: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को जमानत मिल गई है. हालांकि, जमानत मिलने के बाद भी वो जेल से रिहा नहीं हो सकेंगे. क्योंकि ईडी के साथ-साथ सीबीआई ने भी उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है इस कारण अभी वो जेल में ही रहेंगे.

Anil Deshmukh Bail: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को जमानत मिल गई है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है. कोर्ट ने एक लाख रुपये के मुचलके पर उनकी जमानत  मंजूर की है. अनिल देशमुख करीब एक साल से जेल में बंद थे. मनी लॉन्ड्रिंग केस में उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया था. बता दें, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के बाद जमानत का फैसला लिया.

जमानत मिलने के बाद भी नहीं होगी रिहाई: बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से भले ही अनिल देशमुख को जमानत मुल गई हो लेकिन जमानत मिलने के बाद भी वो जेल से रिहा नहीं हो सकेंगे. दरअसल, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख को ईडी के दर्ज केस मामले में जमानत मिली है. लेकिन सीबीआई ने भी उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है इस कारण अभी वो जेल में ही रहेंगे.

नवंबर में ईडी ने किया था गिरफ्तार: अनिल देशमुख को मनी लाउंड्रिंग मामले में साल 2021 के नवंबर में ईडी ने गिरफ्तार किया था. देशमुख की जमानत याचिका को विशेष PMLA कोर्ट ने खारिज कर दिया था जिसके बाद उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. लेकिन राहत उन्हे यहां से भी नहीं मिली. बॉम्बे हाई कोर्ट में बीते 7 महीनों से उनकी जमानत याचिका लंबित थी. हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट के इस मामले में हाईकोर्ट से कहा था कि जल्द सुनवाई कर मामले की निपटारा करें.

अनिल देशमुख पर क्या है आरोप: गौरतलब है कि मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर आरोप लगाया था कि गृह मंत्री रहते देशमुख ने एपीआई सचिन वाजे को 100 करोड़ रुपये की वसूली का आदेश दिया था. मुंबई के एक बार से साढ़े 4 करोड़ से ज्यादा की रकम वसूलने समेत पद के दुरुपयोग का भी उनपर आरोप है. ईडी और सीबीआई मामले की जांच कर रही है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >