‘क्या आप खुद को भगवान समझते हैं?’ बॉम्बे हाईकोर्ट ने तुकाराम मुंढे के नेतृत्व वाले FDA को लगाई फटकार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र FDA को उनके रवैये पर कड़ी फटकार लगाई है, जिसमें पूछा गया है कि क्या वे खुद को भगवान समझते हैं. 88% फूड सेफ्टी नियमों का पालन पाए जाने के बाद पांच रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन आदेश को वापस ले लिया गया है.

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) परिसर के पांच रेस्तरां पर कार्रवाई को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) को कड़ी फटकार लगाई. कोर्ट ने FDA की कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाते हुए पूछा, “क्या आपको लगता है कि आप भगवान हैं?” अदालत की सख्ती के बाद FDA ने पांचों रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन का आदेश वापस लेने पर सहमति जताई और इनके दोबारा खुलने का रास्ता साफ हो गया.

88% फूड सेफ्टी नियमों का पालन मिला

मामले में नया मोड़ FDA की ताजा जांच रिपोर्ट के बाद आया. जब रिपोर्ट में MCA के BKC परिसर में स्थित पांचों भोजनालयों को फूड सेफ्टी नियमों का 88 फीसदी अनुपालन करते हुए पाया गया. इसी रिपोर्ट को देखते हुए अदालत ने पहले की कार्रवाई पर FDA के रुख पर सवाल उठाया.

ये भी पढ़ें: 29 अगस्त की डेडलाइन खत्म, क्या वकीलों के 200 चेंबरों पर चलेगा बुलडोजर, लखनऊ में बढ़ी हलचल

MCA ने हाईकोर्ट में दी थी चुनौती

MCA ने FDA की उस कार्रवाई को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसके तहत उसके परिसर में चल रहे पांच भोजनालयों के फूड लाइसेंस निलंबित कर दिए गए थे. FDA ने यह कार्रवाई कथित स्वच्छता संबंधी उल्लंघनों और थर्ड-पार्टी संचालन से जुड़ी अनियमितताओं के आधार पर की थी.

कोर्ट ने FDA के तरीके पर जताई नाराजगी

सुनवाई के दौरान अदालत ने FDA के रवैये को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि प्रशासन को नियमों को लागू करते समय सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए. रिपोर्टों के मुताबिक, कोर्ट ने अधिकारियों को यह चेतावनी भी दी कि अगर अदालत के निर्देशों की अनदेखी जारी रही तो अवमानना की कार्रवाई की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: IAS Divya Mittal: लंदन की नौकरी छोड़कर क्रैक की UPSC, 13 साल बाद IAS पद से इस्तीफा

कोर्ट की कड़ी टिप्पणी के बाद FDA ने पांचों भोजनालयों के लाइसेंस निलंबन से जुड़े आदेश वापस लेने की बात कही. इसके साथ ही इन रेस्तरां को फिर से खोलने का रास्ता साफ हो गया.

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है. हाल के महीनों में FDA की कार्रवाई को लेकर कई प्रतिष्ठानों ने सवाल भी उठाए हैं, जबकि मुंढे खाद्य सुरक्षा मानकों के सख्त पालन पर जोर देते रहे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >