एकता कपूर के पॉपुलर शो 'कसौटी जिंदगी की' फेम एक्टर प्राचीन चौहान को मिली जमानत, छेड़छाड़ के आरोप में हुए थे गिरफ्तार

TV Actor Pracheen Chauhan News एकता कपूर के पॉपुलर शो कसौटी जिंदगी की (Kasautii Zindagii Kay) से डेब्यू करने वाले एक्टर प्राचीन चौहान (Pracheen Chauhan) को छेड़छाड़ के मामले में जमानत मिल गयी है. शनिवार को प्राचीन चौहान को बोरिवली कोर्ट में पेश किया गया. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पेशी के बाद बोरिवली कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है. एक्टर प्राचीन चौहान पर एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा था.

एक्टर प्राचीन चौहान के खिलाफ पीड़िता ने इस मामले में केस दर्ज कराया है. जिसके बाद मुंबई में मलाड ईस्ट की पुलिस (Malad East police) ने कार्रवाई करते हुए प्राचीन चौहान को 3 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता ने 42 साल के प्राचीन चौहान के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस ने धारा 354, 342, 323, 502 (2) के तहत केस दर्ज किया है. बता दें कि प्राचीन चौहान कई टीवी शोज और वेब सीरीज का हिस्सा रहे है.

एकता कपूर के शो कुटुंब से 2001 में डेब्यू करने वाले प्राचीन चौहान ने कसौटी जिंदगी की में सुब्रतो बोस का रोल निभाया था. प्राचीन चौहान ने लव मैरिज, कुछ झुकी पलकें, छोटी बहू, लाल इश्क, ये है आशिकी, सात फेरे जैसे शोज शोज किए हैं. प्राचीन ने 2009 में कलर्स के शो माता-पिता के चरणों में स्वर्ग में लीड रोल प्ले किया था. इस शो से प्राचीन को फेम मिला था.

Also Read: चीन को खुफिया जानकारी देने के मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >