महाराष्ट्र के पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर बड़ा हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में 4 की मौत, 22 लोग घायल

Big Accident: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा हो गया है. पुणे शहर के नरहे इलाके के पास आज यानी रविवार को अहले सुबह करीब 3 बजे एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई. दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक पलट गया और बस भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया है.

Big Accident: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा हो गया है. पुणे शहर के नरहे इलाके के पास आज यानी रविवार को अहले सुबह करीब 3 बजे एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई. दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक पलट गया और बस भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया है. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, और करीब 22 लोग घायल हुए है. एक्सीडेंट पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर हुआ. जहां ट्रक और एक निजी बस में टक्कर हो गई है. सभी घायलों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है.

ट्रक ने मारी बस को टक्करः महाराष्ट्र के पुणे में हुए बड़े हादसे में ट्रक ने एक बस को टक्कर मारी. घटनास्थल पहुंची पुलिस ने बताया कि सातारा से ठाणे के डोम्बिवली जा रही निजी यात्री बस जब स्वामीनारायण मंदिर के समीप पहुंची तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. इस हादसे में बस में सवार तीन यात्रियों और ट्रक चालक की मौत हो गयी जबकि दो दर्जन के करीब यात्री घायल हो गए.

ट्रक चालक ने वाहन से खो दिया था नियंत्रणः पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि ट्रक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था जिसके कारण वो ट्रक बस से टकरा गयी. वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद चिकित्सा आपात सेवा का दल घटनास्थल पर पहुंचा. अधिकारियों ने बताया कि 13 घायल यात्रियों को पुणे के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Maharashtra: शिरडी साईं मंदिर के सिक्कों को नहीं मिल रही रखने की जगह, बैंकों ने भी किया लेने से इनकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >